शाहरुख खान ने शूटिंग के दौरान क्यों नोच डाला था ऐश्वर्या का हाथ, इस फोबिया से पीड़ित हैं एक्टर

Shahrukh khan weird phobia: शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि देवदास के एक सीन को शूट करने में उनकी हालत खराब हो गई थी। जानिए शाहरुख खान को किस चीज से लगता है सबसे ज्यादा डर।

shahrukh khan

shahrukh khan

विज्ञापन

Shahrukh khan weird phobia: हर इंसान को जीवन में किसी न किसी चीज से डर लगता है। दुनिया में कोई एक चीज ऐसी जरूर होती है, जिसका किसी इंसान को फोबिया होता है, फिर चाहे वो बॉलीवुड एक्टर ही क्यों न हो। शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू में अपने एक डर का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि इस डर के कारण वो फिल्म ‘देवदास’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय के हाथ नोच डालते थे। इसका खुलासा खुद शाहरुख ने कॉमेडी विथ कपिल शर्मा के शो में किया था, जब वो फिल्म ‘डियर जिंदगी’ का प्रमोशन करने के लिए आलिया के साथ शो में पहुंचे थे।

शाहरुख ने बताया किस चीज से लगता है डर

शो के दौरान कपिल शर्मा ने शाहरुख से पूछा कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिससे आपको डर लगता है। इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने जवाब दिया था कि उनका डर बहुत अजीब है। उन्हें कुछ चीजों से इतना डर लगता है कि वो रोने ही लग जाएं। इसके बाद ही उन्हें बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने डर को फेस किया था।

Advertisment

https://www.instagram.com/p/C2PXDaRvsfx/?hl=en

संजय लीला भंसाली की वजह से नोच डाला था ऐश्वर्या का हाथ

शाहरुख ने देवदास की शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि ‘देवदास’ में दिखाए झूले वाला सीन करने में उनकी हालत खराब हो गई थी। वहीं संजय लीला भंसाली बार-बार उन्हें उनके डर से सामना करवा रहे थे। वो परफेक्ट सीन चाहते थे इसलिए सीन को बार-बार री शूट करवा रहे थे। इस सीन के दौरान पानी के ऊपर दूर से झूला आ रहा था। इस सीन को करने में पसीने छूट गए थे।

विज्ञापन

नोच डाला था ऐश्वर्या का हाथ

शाहरुख ने बताया कि बार-बार सीन को शूट करने में उन्हें इतना डर लग रहा था कि डर के मारे उन्होंने ऐश्वर्या का हाथ कसकर पकड़ा था, यहां तक कि नोच डाला था। बता दें कि फिल्म ‘देवदास’ साल 2002 में रिलीज हुई थी और उस साल ही सुपरहिट फिल्म थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ