मिस्ट्री बॉय कौन? जिसके साथ स्पॉट हुईं Salman Khan की एक्ट्रेस, फैंस ने पूछे सवाल

Pooja Hegde Mystery Boy: पूजा हेगड़े को हाल ही में किसी मिस्ट्री बॉय के साथ देखा गया है। एक्ट्रेस रात में इस शख्स के साथ डिनर करनी पहुंची थीं तभी पैपराजी ने इन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। अब लोग एक्ट्रेस का नाम इस शख्स के साथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ये शख्स आखिर है कौन चलिए पता करते हैं।

Pooja Hegde Mystery Boy

पूजा हेगड़े डिनर डेट पर किसके साथ आईं नजर?

विज्ञापन

Pooja Hegde Mystery Boy: बॉलीवुड गलियारों से एक चटपटी गॉसिप सामने आ रही है। मशहूर बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अब सुर्खियों में हैं। अचानक ही उनकी लव लाइफ पर सोशल मीडिया यूजर्स ने चर्चा करनी शुरू कर दी है। बीती रात से पूजा हेगड़े के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बातें हो रही हैं। दरअसल, कल रात एक्ट्रेस को किसी मिस्ट्री बॉय के साथ स्पॉट किया गया है। पूजा हेगड़े के साथ इस मिस्ट्री बॉय को देख अब सभी लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये लड़का कौन है और इन दोनों के बीच क्या चल रहा है।

ये किसके साथ डिनर डेट पर निकलीं पूजा हेगड़े?

वैसे इससे पहले पूजा हेगड़े का नाम बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी जुड़ चुका है। जब ये दोनों ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की शूटिंग कर रहे थे, तब इन दोनों की नजदीकियों के किस्सों ने खबरों का बाजार गर्म किया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पूजा हेगड़े और सलमान खान डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया।

विज्ञापन

मिस्ट्री बॉय संग एक ही गाड़ी में दिखीं एक्ट्रेस

लेकिन अब पूजा हेगड़े को इस मिस्ट्री बॉय के साथ देखकर फैंस भी उत्सुक हो गए हैं। सब जल्द से जल्द जानना चाहते हैं कि आखिर मामला क्या है। बता दें, शुक्रवार की रात एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इस शख्स के साथ डिनर करने पहुंची थीं। इतना ही नहीं दोनों एक साथ एक ही गाड़ी से घर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान पूजा कैजुअल लुक में नजर आई थीं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और जीन्स पहनी हुई थी। तो उनका मिस्ट्री बॉय भी ब्लैक टी-शर्ट और कैप में दिखाई दिया। इन्हें देख अब लोग कमेंट कर सवाल करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

कौन है ये शख्स?

एक शख्स ने पूछा है, ‘कौन है ये?’ कोई बोला, ‘रिलेशनशिप में हैं क्या?’ तो किसी ने सवाल किया, ‘क्या चल रहा है इनका?’ किसी ने वीडियो देख लिखा, ‘रोहन मेहरा है उनका बॉयफ्रेंड। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, पूजा और रोहन नजर न लगे।’ बता दें, ये शख्स जिसके साथ एक्ट्रेस को पैपराजी ने कैप्चर किया है वो कोई और नहीं बल्कि रोहन मेहरा (Rohan Mehra) हैं। रोहन एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के बेटे हैं और पेशे से पिता की तरह ही एक्टर हैं। लेकिन वो पूजा को डेट कर रहे हैं और ये दोनों की डिनर डेट थी, इसे पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। हो सकता है कि दोनों बस अच्छे दोस्त हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ