Deepika को 'चीप' कहने के बाद Ranbir ने लिया यूटर्न, कहा- उसको उंगुली करोगे तो...

Ranbir Kapoor-Deepika Padukone: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर, दीपिका को चीपनेस की दुकान बता रहे हैं। जी हां, आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Ranbir Kapoor, Deepika Padukone

Ranbir Kapoor, Deepika Padukone, image credit- Google

Ranbir Kapoor-Deepika Padukone: बी-टाउन में कई ऐसी ऑनस्क्रीन जोड़ियां हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आती है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है। इन बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण को ‘चीपनेस की दुकान’ की दुकान कह रहे हैं। जी हां, रणबीर ने सबके सामने दीपिका को चीप बताया।

विज्ञापन

रेडिट पर वीडियो आया सामने

दरअसल, हाल ही में रेडिट पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की नोक-झोंक नजर आ रही है, जिसका यूजर्स भी खूब मजा ले रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो रणबीर का जूम टीवी से बातचीत करते हुए है, जिसमें एक्टर दीपिका को चीप बता रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर ने कहा कि दीपिका के अंदर एक बड़ी सी चीप गर्ल है।

विज्ञापन

वो चुप रहने वालों में से नहीं- रणबीर

इतना ही नहीं बल्कि रणबीर ने दीपिका के बारे में कई बातें की और उन्होंने कहा कि वो बहुत ही अच्छी भी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप उसको उंगली करोगे तो वो जवाब देगी और बिल्कुल चुप नहीं रहेगी। वो ऐसी लड़की नहीं है कि आपने उसे कुछ भी कह दिया और वो चुप रह ले, वो आपको जवाब जरूर देगी। रणबीर ने कहा कि लव आज कल के दौरान इम्तियाज ने भी इसे महसूस किया।

विज्ञापन

दोनों सितारों का वर्कफ्रंट

अभिनेता ने आगे कहा कि दीपिका चीपनेस की दुकान है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर बीते साल फिल्म एनिमल में नजर आए थे। अब एक्टर अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में है। वहीं, अभिनेत्री दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आई थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ