हम तीन दिन से भूखे हैं, ये बद्दुआ किसको लगेगी? Elvish Yadav की मां का छलका दर्द

Elvish Yadav: इन दिनों एल्विश यादव मुश्किलों में फंसे नजर आ रहे हैं। स्नेक वेनम केस में एल्विश को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। इस बीच अब एल्विश की मां ने बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं कि एल्विश की मां ने क्या कहा?

Elvish Yadav

Elvish Yadav

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों बड़ी मुश्किल में फंस हुए है। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर जेल में अपना टाइम बीता रहे हैं। बता दें कि स्नेक वेनम केस में एल्विश को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। इस बीच अब एल्विश की मां ने बड़ा खुलासा किया है। हालांकि एल्विश के अरेस्ट होने से उनके माता-पिता दोनों ही बेहद परेशान है। आइए आपको बताते हैं कि एल्विश की मां ने क्या कहा?

विज्ञापन

हम तीन दिन से भूखे हैं- एल्विश की मां

हाल ही में विरल भयानी पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि एल्विश यादव की मां ने खुलासा किया है कि उन्होंने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है, ये बद्दुआ किसको लगेगी? एल्विश के अरेस्ट होने से उनके माता-पिता का बेहद बुरा हाल है। मीडिया से बात करते हुए एल्विश के पिता भी कह चुके हैं कि उनके बेटे को साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। एल्विश का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। बेटे की गिरफ्तारी से एल्विश के मां-बाप बेहद भावुक हैं और परेशान हैं।

विज्ञापन
Elvish Yadav

Elvish Yadav

पिता ने भी बेटे के अरेस्ट होने पर किया रिएक्ट

बता दें कि जबसे इस केस में एल्विश का नाम सामने आया है तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। खबरों तो यहां तक हैं कि एल्विश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। साथ ही अब एल्विश के पिता ने भी इस पर कहा है कि अपने अपने बेटे से बात की है और उसने मुझे बताया है कि मुझसे कोई पूछताछ नहीं हुई है। साथ ही एल्विश के पिता का कहना है कि इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बीते साल 2023 नवंबर में स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम सामने आया था, लेकिन उनको अरेस्ट नहीं किया गया था। हालांकि एफएसएल रिपोर्ट में सांप के जहर की पुष्टि हुई और अब इस मामले में एल्विश को अरेस्ट कर 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ