Nick Jonas और Priyanka Chopra ने जाते-जाते भी जीत लिया सबका दिल, Malti संग वायरल हुआ क्यूट वीडियो

Nick Jonas Priyanka Chopra Video Viral: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती के साथ वापिस अपने घर लौट चुके हैं। बीती रात मुंबई एयरपोर्ट से इनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में फैंस को कई ऐसी चीजें दिखीं जिसके बाद ये कपल अब सोशल मीडिया पर सबका फेवरेट बन गया है। बेटी के साथ इनके कुछ मोमेंट्स वायरल हो रहे हैं।

Nick Jonas Priyanka Chopra Video Viral

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का बेटी संग सबसे क्यूट वीडियो आया सामने

Nick Jonas Priyanka Chopra Video Viral: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेटी और पूरे देश के जीजू बन चुके अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मुंबई से वापिस घर लौट चुकी हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बीती रात अपने परिवार के साथ वापिस विदेश लौटते हुए देखा गया। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट से प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी बेटी मालती के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक वीडियो पर तो पूरा देश दिल हार बैठा है।

विज्ञापन

विदेश लौटे प्रियंका और निक

प्रियंका और निक एक बार फिर फैंस की वाहवाही लूट रहे हैं। इस पावर कपल ने अब एक साथ सबका दिल जीत लिया है। खासकर निक को भारतीय खूब पसंद कर रहे हैं और उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। पहले तो बस लोग निक जोनस को आइडियल हस्बैंड कहते थे, लेकिन इस बार उन्होंने साबित कर दिया है कि वो एक बेहतरीन पिता भी हैं। अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो सबूत है कि प्रियंका और निक कितने अच्छे पेरेंट्स हैं और अपनी बेटी की किस तरह से परवरिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर ऐसे रखा बेटी का ख्याल

दरअसल, अब जो मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है उसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी गोद में बेटी मालती को उठाकर चलती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने बड़े ही प्यार से मालती को उठाया हुआ है और उनकी क्यूट लिटिल प्रिंसेस नींद में नजर आ रही है। तो वहीं, निक जोनस भी बेटी की नींद का ख्याल रखते दिख रहे हैं। गाड़ी से निकलते ही निक पैपराजी को शोर न करने के लिए इशारा करते हैं। उनका ये इशारा और क्यूट से फेस एक्सप्रेशन अब फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। वो बेटी को लेकर कितने प्रोटेक्टिव और केयरिंग हैं इस बात पर सब उन पर अपना दिल हार बैठे हैं।

विज्ञापन

अच्छे पेरेंट्स बन कपल ने जीता फैंस का दिल

कभी वो वीडियो में अपनी वाइफ और बेटी को प्रोटेक्ट कर चलते नजर आते हैं तो कभी मालती को प्यार से सहलाते हुए दिखते हैं। अब ये सब देखकर फैंस खुश हो गए हैं। एक यूजर ने अब ये वीडियो देख कमेंट किया है, ‘वह हमेशा अपनी बच्ची को खुद ही उठाती है!’ एक फैन ने कहा, ‘मुझे प्रियंका का अपने बच्चे को पालने का तरीका बहुत पसंद है.. इन दिनों भारत में नैनी फैशन चल रहा है…। यह गर्व की बात है कि उसने अपने बच्चे को अपने हाथों से पाला है। उन सभी के लिए प्यार और सम्मान जो ऐसा कर रहे हैं.. आप पर गर्व है प्रियंका।’ एक फैन ने कहा, ‘हमें बेहतरीन पल देने के लिए धन्यवाद पीसी।’ एक शख्स बोला, ‘पापा जोनस मालती के खिलौने संभालते हुए।’ कोई बोला, ‘निक क्यूटी है।’ तो किसी ने निक को ‘केयरिंग फादर’ का टैग दे दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ