Deepika के बाद क्या Parineeti Chopra देंगी 'गुड न्यूज'? वीडियो देख फैंस बोले- 'प्रेग्नेंट है'

Parineeti Chopra Pregnancy Rumours: परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की अफवाह इस वक्त खबरों का बाजार गर्म कर रही है। एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि परिणीति प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनका हालिया लुक प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा दे रहा है। चलिए जानते हैं ऐसा फैंस ने क्या देख लिया जो इस तरह की खबरें फैल गईं।

Parineeti Chopra Pregnancy Rumours

परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की उड़ी अफवाह

Parineeti Chopra Pregnancy Rumours: बी-टाउन से एक के बाद एक गुड न्यूज सुनाई दे रही है। पहले एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) के प्रेग्नेंट होने की खबर आई। इसके बाद ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी फैंस को खुशखबरी सुना दी। फैंस अभी खुशी से झूम ही रहे थे कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के प्रेग्नेंट होने की खबर भी कंफर्म हुई है। इतनी सारी खुशियों के बीच अब हो सकता है जल्द ही एंटरटेनमेंट गलियों से आपको एक और गुड न्यूज मिल जाए। दरअसल, अब हाल ही में शादी के बंधन में बंधी देसी गर्ल की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के प्रेग्नेंट होने की रूमर्स उड़ रही है। परिणीति का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस के मन में उनके प्रेग्नेंट होने का शक पैदा हो गया।

विज्ञापन

परिणीति का वीडियो देख फैंस को हुआ शक

दरअसल, कुछ देर पहले परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो कूल लुक में दिखाई दीं। परिणीत को कम्फर्टेबल कैजुअल ड्रेस में देखा गया। एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट लुक के लिए डीप नेक लूज ब्लैक मैक्सी ड्रेस कैरी की। इसके ऊपर उन्होंने डेनिम जैकेट पहनी और स्नीकर्स और गॉगल्स के साथ अपना लुक कम्पलीट किया। खुले बाल में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन उनकी ड्रेस देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि परिणीति अपना बेबी बंप छुपाने के लिए ऐसी ढीली ड्रेस पहनकर आई हैं। कुछ फैंस का कहना है कि परिणीति का वजन बढ़ गया है और वो शादी के बाद शायद बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स के फैलने का कारण बन गया।

विज्ञापन

ड्रेस और वॉक से उड़ी परिणीति की प्रेग्नेंसी की अफवाह

सभी लोग कमेंट कर सवाल करने लगे कि क्या ‘परिणीति प्रेग्नेंट हैं?’ दरअसल, ड्रेस के साथ उनकी धीमी चाल ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया। वो एयरपोर्ट में स्लो मोशन में वॉक करती हुई नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर एक बड़ी- सी स्माइल भी दिखाई दी। पैपराजी को देखकर वो खुश नजर आईं। लेकिन अब उनका ये वीडियो खूब चर्चा में आ गया है। परिणीति के प्रेग्नेंट होने की अफवाह जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है। हालांकि, अभी इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कपल का इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन फैंस इस वक्त काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और इस खबर के कंफर्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

शादी को हुए कुछ ही महीने

बता दें, परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में अपने बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा संग शादी रचाई थी। इन दोनों की वेडिंग को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिला था। अब शादी के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें उड़ने लगी हैं। इनमें कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा। वैसे इस वक्त परिणीति अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी बिजी चल रही हैं। एक्टिंग के बाद उन्होंने सिंगिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई और कई लाइव कॉन्सर्ट किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ