Parineeti Chopra ने Pregnancy पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बेहद फनी वे में लिए मजे

Parineeti Chopra Break Silence On Pregnancy Rumours: परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो अब वायरल हो गई। एक्ट्रेस ने बेहद फनी वे में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि सच क्या है?

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

विज्ञापन

Parineeti Chopra Break Silence On Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, लेकिन इस बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसका देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि आखिर परिणीति ने ऐसा क्या पोस्ट कर दिया?

परिणीति ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

दरअसल, इन दिनों अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर अफवाहें सामने आ रही हैं कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने बेहद फनी वे में लोगों का इसका जवाब भी दिया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में प्रेग्नेंसी पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बेहद फनी वे में लिखा है कि Kaftan Dress= Pregnancy, Oversized Tshirt= Pregnancy, Comfy Indian Kurta= Pregnancy। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से साफ है कि भले ही उन्होंने फनी में वे में ये जवाब दिया है, लेकिन ये उन लोगों के लिए तमाचे जैसा है कि कुछ भी पहन लो मतलब प्रेग्नेंट हैं।

Advertisment

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं और उनको लेकर बस अफवाहें उड़ाई जा रही है। जैसे ही परी का ये पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि सही बात है ऐसे नहीं बोलना चाहिए। दूसरे ने कहा कि मैम आप इन सब पर ध्यान मत दो। तीसरे यूजर ने कहा कि ये सब तो लोगों का काम है आप इग्नोर करो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

महज अफवाह निकली परिणीति की प्रेग्नेंसी की खबरें

बता दें कि कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा को लेकर लगातार खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। एयरपोर्ट पर जैसे ही एक्ट्रेस नजर आती तो लोग उन्हें देखकर यही कयास लगाने लगते। हालांकि अब साफ हो गया है कि परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट नहीं है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ