Panchayat की कहानी रिलीज से पहले लीक, क्या मेकर्स की मेहनत पर फिर जाएगा पानी?

Panchayat Season 3 Story Leak: जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले दिनों ही मेकर्स ने सीरीज की नई रिलीज डेट अनाउंस की थी, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया था। फिलहाल पंचायत 3 की रिलीज डेट में अभी काफी समय है।

panchayat season 3

panchayat season 3 update.

Panchayat Season 3 Story Leak: एक्टर जितेंद्र कुमार (Jitenrda Kumar) की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। वहीं अब तीसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले दिनों ही मेकर्स ने तीसरे सीजन की रिलीज डेट का खुलासा किया था। इस बीच सीरीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, जिससे फैंस की मुसीबत बढ़ सकती है। दरअसल, रिलीज से पहले ही सचिव जी की ‘पंचायत 3’ की कहानी लीक हो गई है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CvSsHyVAaDy/

विज्ञापन

क्या है तीसरे सीजन की कहानी?

जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और फैसल मलिक जैसे स्टार्स से सजी ‘पंचायत 3’ की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर दूसरे सीजन की कहानी खत्म हुई थी। दूसरे सीजन में दिखाया गया था कि गांव फुलेरा के उप प्रधान प्रह्लाद का बेटा शहीद हो जाता है, वहीं सजिव जी (जितेंद्र कुमार) का ट्रांसफर लेटर आता है। इसके बाद से ही फैंस जानने को उत्सुक थे कि मेकर्स आगे की कहानी में क्या लाने वाले हैं।

विज्ञापन

प्रधान जी की बढ़ेगी परेशानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत के तीसरे सीजन में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी शुरू होने वाली है। इस बार सचिव जी कुछ ऐसा करने वाले हैं, जिससे प्रधान जी की रातों की नींद उड़ सकती है। दरअसल, सचिव जी फुलेरा गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले हैं। लीक स्टोरी से यह भी पता चला है कि फुलेरा को शराब मुक्त बनाने के लिए सचिव जी गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगाकर पूरे गांव में नशा और शराब छोड़ने को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन

मेकर्स की मेहनत पर फिरेगा पानी?

उधर, ‘पंचायत 3’ की कहानी सामने आने से मेकर्स की मेहनत पर पानी फिर सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मेकर्स हमेशा से ही दर्शकों के सामने एक फ्रेश स्टोरी लाना चाहते हैं। वहीं कहानी लीक होने से वेब सीरीज के बजट पर असर पड़ने के चांसेस बढ़ जाते हैं। फिलहाल पंचायत 3 की लीक कहानी कितनी सच है और नहीं इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

जानें कब रिलीज हो रही पंचायत 3

आपको बता दें कि जितेंद्र कुमार की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ की रिलीज को लेकर पिछले काफी समय से अफवाह आती रही है। पहले खबर आई थी कि यह सीरीज इस साल मार्च 2024 में रिलीज हो सकती है। हालांकि यह खबर महज अफवाह साबित हुई। अब खबर है कि मेकर्स इसे दिसंबर 2024 में रिलीज कर सकते हैं। बाकी दोनों सीरीज की तरह तीसरा सीजन भी अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा। फिलहाल इसके प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ