Mary Millben कौन? PM मोदी के पैर छूकर लिया था आशीर्वाद, अब CAA को लेकर बांधे तारीफों के पुल

Mary Millben Praises PM Modi For CAA: देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया है। इस कानून को लेकर जहां कुछ लोग केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग मोदी कैबिनेट के नए कानून का स्वागत कर रहे हैं। इस लिस्ट में मैरी मिलबेन का नाम भी शामिल हो चुका है। आइए जानते हैं कि कौन हैं मैरी मिलबेन?

Mary Millben

Mary Millben Praises PM Modi For CAA.

Mary Millben Praises PM Modi For CAA: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो चुका है। केंद्र सरकार के इस नए कानून का कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने CAA की आड़ में भाजपा सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर का नाम भी शामिल है। इस बीच दूर देश की मशहूर एक्ट्रेस मैरी मिलबेन (Mary Millben) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए CAA कानून की तारीफ की है। आइए जानें कि कौन हैं मैरी मिलबेन, जो अपने एक ट्वीट के चलते चर्चा में आ गई हैं।

कौन हैं Mary Millben?

मैरी मिलबेन हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर हैं। वह ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां अल्थिया मिलबेन हैं, जिन्होंने पेंटेकोस्टल संगीत पादरी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वह तीन बहनें और एक भाई हैं। मैरी मिलबेन को बचपन से ही गाने का शौक था। उन्होंने पांच साल की उम्र से अपने सिंगिग करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने ओकलाहोमा सिटी के वाइल्डवुड क्रिश्चियन चर्च में बच्चों के साथ गाना भी गाया है। सिंगर ने अपनी स्कूलिंग पुटनम सिटी हाई स्कूल से की थी।

पीएम मोदी के छुए थे पैर

मैरी मिलबेन उस समय काफी चर्चा में आईं थीं, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। यह बात तब की है जब अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारत का राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ हुआ था। उस दौरान मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी और प्रवासी मजदूर की मौजूदगी में राष्ट्रगान गाया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का ‘नमस्ते’ कहते हुए स्वागत किया था। साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। उस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

CAA को लेकर जताया समर्थन

एक बार फिर से मैरी मिलबेन उस समय चर्चा में आ गईं जब उन्होंने देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने पर पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। सिंगर ने पीएम को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री का यह फैसला भारत में शांति और लोकतंत्र की तरफ बढ़ाया गया सराहनीय कदम है। मैं क्रिश्चन, धार्मिक स्वतंत्रता और रिलीजन से जुड़ी होने के नाते मोदी सरकार को CAA एक्ट लागू करने की घोषणा के लिए उनका अभिवादन करती हूं।’

सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल

आपको बता दें कि अपने ट्वीट के जरिए मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भारत सरकार का आभार भी जताया है। अब उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इंटरनेट यूजर्स भी सिंगर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही उनके समर्थन पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ