आज लॉस एंजिल्स में होगा Oscars 2024 का आगाज, कल भारत में इतने बजे से देख सकेंगे लाइव

Oscars 2024: मिस वर्ल्ड 2024 के बाद अब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 का आगाज होने वाला है। 96वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होगा। जिसपर सभी की निगाहें टिकीं हैं। तो जानिए कि भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण कब और कहां देखा जा सकता है?

Oscars 2024

Oscars 2024

विज्ञापन

Oscars 2024: ऑस्कर 2024 का रंगारंग आगाज होने वाला है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars 2024) शुरू होंगे। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल 2023 में ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का बोलबाला था। तो आइए जानते हैं कि भारत में ऑस्कर कब और कहां देखें जा सकते हैं।

कहां होगा ऑस्कर अवॉर्ड्स?

96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हो रहा है। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर्स में ऑस्कर अवॉर्ड्स होगा। हर बार की तरह इस बार भी यूएस अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ऑस्कर अवॉर्ड देगी। वहीं ऑस्कर की रेस में कई देशों की फिल्में शामिल हैं। इस अवॉर्ड समारोह को जिमी किम्मेल (Jimmy Kimmel) होस्ट करेंगे।

Advertisment

https://www.instagram.com/p/C4MiOq9rnxe/

कहां होगा प्रसारण?

ऑस्कर अवॉर्ड्स के 96वें संस्करण विदेशी समय के अनुसार 10 मार्च को शाम 7 बजे शुरू होगा। जिसका प्रसारण एबीसी न्यूज पर किया जाएगा। हालांकि भारतीय समय के मुताबिक ऑस्कर समारोह का आगाज 11 मार्च को सुबह 4 बजे होगा। जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा स्टार मूवीज पर भी ऑस्कर अवॉर्ड्स का प्रसारण होगा। वहीं 11 मार्च को रात 8 बजे स्टार मूवीज पर अकादमी अवॉर्ड्स का रिपीट टेलिकास्ट होगा। ऐसे में सुबह ऑस्कर ना देख पाने की स्थिति में आप रात को ऑस्कर का रिपीट टेलिकास्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऑस्कर 2024 में भारत

पिछले साल ऑस्कर 2023 में भारत को दो ऑस्कर पुरस्कार मिले थे। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के नाटु नाटु गाने को ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। साथ ही गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिसपरर्स को भी अकादमी अवॉर्ड मिला था। मगर इस बार भारत से कोई भी फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हुई है। हालांकि कैनेडियन फिल्म मेकर निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री टू किल अ टाइगर को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट किया गया है और उम्मीद है कि निशा इस बार ऑस्कर जरूर जीतेंगी।

बता दें कि, ऑस्कर नॉमिनेशन्स की लिस्ट में हॉलीवुड फिल्म ओपनहाइमर को 13 कैटगरीज़ में नॉमिनेट किया गया है। इसी के साथ कई फिल्मों के नाम नॉमिनेशन्स लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ