Oscar में 'अब तक 56' बार भारत; 57 साल में सिर्फ 2 अवॉर्ड, देखें लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में?

Indian Movies History In Oscar: फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो ऑस्कर 2024 फिर लौट रहा है। जाहिर है कि साल 2023 भारत के लिए ऑस्कर में काफी खास रहा था। इस साल भले ही भारत की तरफ से कोई बड़ी फिल्म शामिल नहीं है लेकिन ऑस्कर में भारतीय फिल्मों का इतिहास काफी खास रहा है।

Oscar 2024

Indian Movies History In Oscar

Indian Movies History In Oscar: फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान ‘ऑस्कर’ फिर लौट रहा है। कुछ ही दिनों में ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 (Oscar 2024) के विनर्स की अनाउंसमेंट होगी जिसपर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। पिछले साल इस अवॉर्ड समारोह में एसएस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने इस अवॉर्ड को हासिल करते हुए पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया था। फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ (Naatu Naatu) ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा दी थी। एक बार फिर इस समारोह का आगाज होने वाला है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/XaWkBmtItO/

विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा

ऑस्कर 2024 में इस बार हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा बना हुआ है। ओपेनहाइमर (Oppenheimer) और पुअर थिंग्स (Poor Things) समेत कई फिल्में नॉमिनेटेड हैं। वैसे ऑस्कर अवॉर्ड के इतिहास में भारतीय फिल्में भी अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं रही हैं। भले ही यह फिल्में बेस्ट फिल्म के तौर पर ऑस्कर जीतने में नाकाम रही हों। आइए जानते हैं कि ऑस्कर में अब तक कितनी फिल्में शामिल हुईं और उनकी पारी कहां तक पहुंची।

The Good and Bad in Nolan's Oppenheimer (Critic's Review)

विज्ञापन

कब हुई पहली फिल्म की एंट्री

वैसे तो ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत साल 1927 में हुई थी, जबकि अवॉर्ड देने की शुरुआत 1929 में हुई लेकिन एकडेमी अवॉर्ड में भारतीय फिल्मों ने पहली बार साल 1957 में एंट्री की। सबसे पहली बार महबूब खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मदर इंडिया’ 30वें अकादमी पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट हुई थी। इस फिल्म में सुनील दत्त, नर्गिस और राजेंद्र कुमार थे।

विज्ञापन

Mother India | 1957 | Movie Review - Ritvijam

56 फिल्में ऑस्कर में भेजी गईं

‘मदर इंडिया’ के बाद से भारतीय फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। तब से अब तक करीब 56 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजा जा चुका है। इनमें से कुछ फिल्में गाइड (38वां ऑस्कर), उपहार (45वां ऑस्कर), सौदागर (46वां ऑस्कर), नयाकन (तमिल, 60वां ऑस्कर), बैंडिट क्वीन (67वां ऑस्कर), देवदास (75वां ऑस्कर), बर्फी (85वां ऑस्कर), जल्लीकट्टू (मलयालम, 93वां ऑस्कर) और 2018 (मलयालम, 96वां ऑस्कर) हैं।

विज्ञापन

Oscars 2022: 8 awards will not be presented live during this year's  broadcast. Here's why | GQ India

अब तक कई फिल्में भेजी जा चुकीं

ऑस्कर अवॉर्ड के लिए हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, बंगाली, उर्दू और गुजराती समेत कई फिल्में भेजी जा चुकी हैं। हर साल फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी की तरफ कई फिल्मों में ऑस्कर के लिए भेजा जाता है। वहीं कुछ मेकर्स भी अवॉर्ड के लिए अपनी फिल्मों की दावेदारी पेश करते हैं। हालांकि बहुत कम बार ही ऐसा हुआ है, जब ऑस्कर के लिए हिंदी फिल्मों को शॉर्ट लिस्ट या फिर नॉमिनेट किया गया है। हालांकि सिर्फ 4 फिल्मों का सफर ही अकादमी पुरस्कार में आगे बढ़ा है।

विज्ञापन

Ram Charan And Jr NTR RRR 2 Confirmed SS Rajamouli May Not Direct RRR Sequel

साल 2023 भारत के नाम रहा

इस लिस्ट में मदर इंडिया 1957 में नॉमिनेट हुई थी। सलाम बाम्बे 1988 में नॉमिनेट, लगान 2001 में नॉमिनेट और छेल्लो शो 2022 में शॉर्ट लिस्ट हुई थी। हालांकि अवॉर्ड जीतने से यह पीछे रह गईं। हालांकि भारत के लिए गौरव का पल साल 2023 का ऑस्कर रहा था, जब साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के गाने ‘नाटू-नाटू’ (Naatu Naatu) को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर 2024 अवॉर्ड मिला जबकि भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा की डॉक्युमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ बेस्ट डॉक्युमेंट्री कैटेगरी में विनर रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ