Kangana Ranaut का बर्थडे पर बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव लड़ूंगी, मनपसंद सीट भी बताई

Kangana Ranaut: मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ना सिर्फ अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं बल्कि इन दिनों एक्ट्रेस राजनीति में एंट्री करने को लेकर भी चर्चा में है। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है और इस खास मौके पर कंगना ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बगलामुखी मंदिर में देवी के दर्शन किए।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ना सिर्फ अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं बल्कि इन दिनों एक्ट्रेस राजनीति में एंट्री करने को लेकर भी चर्चा में है। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है और इस खास मौके पर कंगना ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बगलामुखी मंदिर में देवी के दर्शन किए। इस दौरान की कुछ फोटोज को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। साथ ही लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। हालांकि इस दौरान अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कहा, जिससे उनके राजनीति में एंट्री करने की खबरें पक्की हो गई। आइए आपको बताते हैं कि कंगना ने क्या कहा?

विज्ञापन

कंगना ने शेयर की फोटोज

कांगड़ा में बगलामुखी मंदिर में देवी के दर्शन करने के बाद जब मीडिया से एक्ट्रेस से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया तो कंगना ने कहा कि हां, अगर माता रानी का आशीर्वाद और कृपा होगी तो वो मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में एंट्री जरूर करेंगी। बता दें कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी की ही रहने वाली हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एक्ट्रेस को इस सीट से टिकट मिल सकता है।

विज्ञापन

भक्ति में लीन नजर आई एक्ट्रेस

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें एक्ट्रेस भक्ति में लीन नजर आ रही है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि कंगना के चुनाव लड़ने की खबरें जोरों पर हैं। इसके पहले भी कई बार इस तरह की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि कंगना जरूर चुनाव लड़ेंगी। फैंस भी इस गुड़ न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में कंगना

वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कंगना की पिछली रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में ‘इमरजेंसी’ से बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि अब ये तो वक्त ही बताएगा कि कंगना की फिल्म टिकट खिड़की पर क्या कमाल करती है?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ