Karisma Kapoor नहीं असली नाम, नेटफ्लिक्स पर बोलीं 'लोलो', इनका सही नाम बोलो

Karisma Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उन हसीनाओं में से हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों अभिनेत्री ‘मर्डर मुबारक’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पता लगा है कि लोलो का असली नाम करिश्मा कपूर नहीं है।

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उन हसीनाओं में से हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों अभिनेत्री ‘मर्डर मुबारक’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पता लगा है कि लोलो का असली नाम करिश्मा कपूर नहीं है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा 90 के दशक की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर का असली नाम कुछ और है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है।

विज्ञापन

करिश्मा ने बताया अपना सही नाम

हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘मर्डर मुबारक’ की टीम नजर आई। इस वीडियो में अभिनेत्री करिश्मा से उनके नाम का सही प्रोनाउनसिएशन पूछा गया तो एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जी हां, इस सवाल के जवाब पर लोलो ने कहा कि ‘करिज्मा’, मेरे नाम का सही प्रोनाउनसिएशन ‘करिज्मा’ है। लोलो के इस जवाब को सुनकर वहां बैठे सभी लोग चौंक गए। पंकज त्रिपाठी भी इस जवाब पर हैरानी वाला रिएक्शन देते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

लोग प्यार से बुलाते हैं- लोलो

वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि सारा अली खान कहती हैं कि आपने कभी इसे सही करने की कोशिश नहीं की। तो लोलो जवाब देती हैं कि इतने साल हो गए, अभी जो भी बुला लो, प्यार से बुलाते हैं तो ओके। हालांकि विजय इस पर कहते हैं कि मैं तो हमेशा से लोलो ही बुलाता हूं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि प्रोनाउनसिएशन तो मैटर करता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि हमारी आधी जिंदगी निकल गई करिश्मा बुलाने में। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये नाम बहुत अच्छा है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ