कंगना रनौत का पुराना पोस्ट वायरल, लोकसभा चुनाव वाले बयान पर यूजर्स ने लगाई क्लास

Kangana Ranaut Old Tweet Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक पुराना पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने पर अपनी बात रखी थी। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है…

Actress Kangana Ranaut

Actress Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Old Tweet Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। रविवार को बीजेपी की लिस्ट में उनका नाम शामिल था। हालांकि इस बीच कंगना रनौत अपने पुराने ट्वीट की वजह से घिरती नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और इस पोस्ट में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से एक ओर उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है, तो दूसरी ओर कुछ लोग उनका समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

मुझे ‘जटिलताओं वाला राज्य’ चाहिए

दरअसल, कंगना ने 17 मार्च 2021 को एक ट्वीट का रिप्लाई किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- ”2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुझे ग्वालियर का ऑप्शन दिया गया था। उन्होंने इसमें आगे लिखा, हिमाचल प्रदेश की आबादी मुश्किल से 60 से 70 लाख है। यहां कोई गरीबी, अपराध नहीं है। अगर मैं राजनीति में आती हूं, तो मुझे ‘जटिलताओं वाला राज्य’ चाहिए, जिस पर मैं काम कर सकूं और उस क्षेत्र में भी क्वीन बन सकूं। आप जैसे छोटे लोग बड़ी बातों को नहीं समझेंगे।”

विज्ञापन

यूजर्स के निशाने पर आईं कंगना रनौत

विज्ञापन

हालांकि अब कंगना को मंडी लोकसभा सीट से टिकट​ मिलने के बाद लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए एक यूजर ने कंगना की उम्मीदवारी पर कहा- “पाखंड की भी सीमा होती है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “अभिनेता और राजनेता हमेशा सार्वजनिक रूप से जो कहते हैं उसके ठीक विपरीत करते हैं।”

कुछ लोगों ने किया समर्थन

हालांकि कुछ लोग उनके समर्थन में भी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, किसी से इतनी नफरत क्यों है। राजनीति करना उनकी पसंद है और इस पसंद का सम्मान होना चाहिए। हालांकि कंगना कई बार राजनीति के सवाल पर किनारा करती नजर आई हैं। उन्होंने कुछ समय पहले कहा था, मेरी राजनीति में प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है। मैं अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ