Arbaaz Khan के पापा के साथ दिखीं Malaika Arora की मम्मी, यूजर्स बोले- ये रिश्ता क्या कहलाता है?

Salim Khan-Joyce Polycarp: इंटरनेट पर फोटो सामने आई है, जिसमें अरबाज खान के पापा और मलाइका की मम्मी साथ नजर आए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा इस फोटो को देखकर तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ी और लोगों ने दोनों को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए।

Salim Khan-Joyce Polycarp

Salim Khan-Joyce Polycarp, image credit- Google

Salim Khan-Joyce Polycarp: बी-टाउन में कई बार उन लोगों को भी साथ में देखा जाता है, जो पहले या तो रिश्तेदार रहे या फिर दोस्त या फिर कपल। जब से अरबाज खान ने शूरा खान से शादी की है तो दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। कपल की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं।

विज्ञापन

अरबाज खान के पापा और मलाइका की मम्मी

इस बीच अब इंटरनेट पर फोटो सामने आई है, जिसमें अरबाज खान के पापा सलीम खान और मलाइका की मम्मी Joyce Polycarp साथ नजर आए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा इस फोटो को देखकर तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ी और लोगों ने दोनों को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और इस पर नेटिजंस की क्या राय है?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

डिनर के बाद दोनों साथ नजर आए

हाल ही में instantbollywood ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अरबाज खान के पिता और मलाइका की मां कार में बैठे नजर आ रहे हैं। जहां अरबाज के पापा फ्रंट सीट पर बैठे हैं वहीं, मलाइका की मम्मी बैक सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि बीती रात डिनर के बाद अरबाज खान के पिता और मलाइका की मां एक साथ कार में नजर आए। वहीं, अब ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स ने तो इस पोस्ट पर कमेंट्स की बारिश ही कर दी है।

विज्ञापन
Salim Khan, Joyce Polycarp

Salim Khan, Joyce Polycarp

Salim Khan, Joyce Polycarp

Salim Khan, Joyce Polycarp

विज्ञापन

यूजर्स ने किए तरह-तरह के सवाल

जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि कुछ कहूंगा तो बवाल हो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि सलीम साहब, अरबाज का बदला लेने का सोच रहे हैं क्या। तीसरे यूजर ने लिखा कि अच्छा, न्यू कपल इन टाउन। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है? एक और यूजर ने कहा कि अजीब हैं ये लोग भी। एक और यूजर ने कहा कि एक जोड़ी टूटी तो दूसरी बन गई। एक और यूजर ने कहा कि ओल्ड इज गोल्ड। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ