बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी बैक टू बैक फिल्मों से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इन दिनों एक्टर ‘फैमिली मैन 3’ और ‘भैया जी’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म ‘साइलेंस 2’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। मेकर्स ने ‘साइलेंस 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में एक बार फिर मनोज ACP के रोल में दिखाई देंगे।
बॉलीवुड के बेबो करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस शूट के बीच पिज़्ज़ा का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। हैरानी की बात ये है कि करीना ने अकेले ही पिज़्ज़ा की 9 स्लाइस खाई।
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस के साथ खास दिन को सेलिब्रेट किया। उन्होंने फैंस के लाए केक को कटिंग की। साथ ही फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।
IPL 2024 के दूसरे दिन बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने कोलकाता के ईडन गार्डन पहुंचे थे। इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्टर की तारीफों के पुल बांधे। सिद्धू ने कहा, ‘शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे सिक्योर व्यक्ति हैं। वह हमेशा दूसरों को आगे बढ़ने का हौसला देते हैं।’ सिद्धू ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन हमेशा दूसरे स्टार्स को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ की मां का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सासू का के प्रति प्यार और सम्मान देखने के बाद फैंस भी एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
साउथ सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। पिछले लंबे समय से इस फिल्म में एक्ट्रेस के नाम को लेकर चर्चा चल रही थी। पहले खबरें आईं कि करीना कपूर खान फिल्म में यश की एक्ट्रेस बन सकती हैं। फिर श्रुति हासन और सई पल्लवी के नाम भी सामने आए। अब खबर है कि यश की इस फिल्म में कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया है। हालांकि मेकर्स ने इस खबर पर अब तक मुहर नहीं लगाई है।
IPL 2024 के दूसरे दिन शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे। जहां दिन में प्रीति की टीम ‘पंजाब किंग्स’ ने जीत हासिल की तो वहीं रात में शाहरुख खान की टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ ने जीत हासिल की। इस मौके पर प्रीति और शाहरुख को साथ में देखकर फैंस को दोनों की आईकॉनिक फिल्म वीर-जारा की याद आ गई।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay devgn) की फिल्म ‘मैदान’ पिछले लंबे समय से रिलीज के लिए तरस रही थी। अब जाकर इसे रिलीज डेट मिल गई है। खुद एक्टर ने मैदान को लेकर अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि मैदान 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर ₹1.5 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड के मौके पर कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात का हिंट एक्ट्रेस के पिता और कांग्रेस नेता अजय शर्मा ने दिया है। नेहा को बिहार की भागलपुर सीट से टिकट दिया जा सकता है। बीते दिनों कंगना रनौत ने भी चुनाव लड़ने पर हिंट दिया था।
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘रैम्बो’ पर ताजा अपडेट आ रहा है। खबर है कि फिल्म को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित धवन और सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म की कमान संभाल रहे हैं। इसकी शूटिंग जुलाई 2024 से शुरू हो सकती है।
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर एक्टर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ पहुंचे। कपल ने हाथ में हाथ डालकर मीडिया को पोज दिया।
फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पांच दिन तक जेल में रहने के बाद फाइनली बाहर आ गए हैं। बाहर निकलने के साथ ही यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में एल्विश यादव साइड स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। साथ ही थंमसअप चियर कर रहे हैं। फोटो आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस भी ‘राव साहब’ की लेटेस्ट फोटो देखकर काफी खुश हो रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।