Elvish Yadav देने वाले हैं 'तगड़ा सरप्राइज', क्या 'राव साहब' के आगे फेल हुआ NASA का नेटवर्क?

Elvish Yadav: एल्विश यादव का कहना है कि उन्होंने NASA से भी बड़ी चीज बना दी है। गौर करिएगा, ये दावा News24 का नहीं है बल्कि ये खुद एल्विश यादव ने किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Elvish Yadav

Elvish Yadav

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी स्नेक वेनम केस तो कभी दुर्लभ प्रजाति के सांपों को यूज करने के मामले में ‘राव साहब’ का नाम आ जाता है। इस बीच अब एल्विश ने बड़ा दावा कर दिया है।

एल्विश का दावा  

जी हां, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर का कहना है कि उन्होंने NASA से भी बड़ी चीज बना दी है। गौर करिएगा, ये दावा News24 का नहीं है बल्कि ये खुद एल्विश यादव ने किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Elvish Yadav

Elvish Yadav

‘राव साहब’ ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, कुछ ही देर पहले एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी शेयर की है। जी हां, इस वीडियो में एल्विश के साथ एक अन्य शख्स भी नजर आ रहा है, जिसका नाम एल्विश ने मोनू बताया है। साथ ही उन्होंने इस वीडियो में mohan_yadav_official को भी टैग किया है, जो मोनू का ही इंस्टाग्राम हैंडल है। वीडियो में एल्विश यादव दावा करते हुए कह रहे हैं कि गाइज हम लोगों ने NASA से भी बड़ी चीज बना दी है, साथ में मिलकर। फिर एल्विश हंसते हुए कहते हैं कि बहुत जल्दी आपके सामने भी आ जाएगी।

स्नेक वेनम केस को लेकर चर्चा में एल्विश

एल्विश का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो को देखकर लोगों को एल्विश की बात कुछ हजम भी नहीं हो रही, लेकिन राव साहब के फैंस को इस तगड़े सरप्राइज का बेसब्री से इंतजार भी है। अब ये तो वक्त और एल्विश ही बताएंगे कि आखिर वो क्या धमाका करने वाले हैं। बता दें कि स्नेक वेनम केस के बाद भी एल्विश को राहत नहीं मिली और उनके खिलाफ एक दूसरे केस में एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि स्नेक वेनम केस में एल्विश को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी हुई थी, लेकिन सात दिन बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ