---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

करोड़ों की पेनल्टी लगने के बाद Anurag Dobhal ने की नई शुरुआत, पूरा हुआ UK07 Rider का बड़ा सपना

Anurag Dobhal New Beginning: बिग बॉस 17 के मशहूर कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने फैंस को सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज दी है। करोड़ों की चपत लगने के बाद उनकी जिंदगी में नई खुशियां आई हैं। इन्हें देखने के बाद बाबू भैया के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी खुशी से नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Anurag Dobhal New Beginning: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) फेम अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) हाल ही में एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंसे थे। उनकी लेम्बोर्गिनी कार सीज कर ली गई है, साथ ही उन पर करोड़ों की पेनल्टी भी लगी है। इस बड़े नुकसान के बीच अब बाबू भैया ने करोड़ों रुपये खर्च कर डाले हैं। खुद अनुराग डोभाल ने इस बात का खुलासा किया है और उन्होंने इस पर अपनी मां का रिएक्शन भी दिखाया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को खास अपडेट दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी इस मोटे खर्च की खुशी जताई है।

अनुराग डोभाल ने फैंस को दी गुड न्यूज

दरअसल, यूके 07 राइडर (UK07 Rider) ने रिवील किया है कि वो जल्द ही अपने सपनों का घर बनाने वाले हैं। उन्होंने अब इसके लिए प्लॉट भी खरीद लिया है। अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में अनुराग डोभाल जमीन के पेपर्स पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी जमीन भी फैंस को दिखा दी है जिस पर जल्द ही उनका नया आशियाना बनेगा। इस बड़ी सी जमीन को दिखाते हुए अनुराग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। अगली क्लिप में वो घर पर अपनी मां को ये गुड न्यूज दे रहे हैं और उनकी मां ये पेपर्स देखकर खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यूट्यूबर ने नए घर के लिए खरीदी जमीन

ये देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। बाबू भैया कि इस नई कामयाबी को देखकर हर कोई उन्हें बधाई देता हुआ नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘नए घर की पहली शुरुआत।’ साथ ही एक स्टोरी शेयर कर उन्होंने कहा, ‘बड़ा सपना पूरा हो गया।’ अब उनके इस वीडियो पर सभी लोग प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही उन्हें बधाई भी देते दिखाई दे रहे हैं। ये एक बड़ी कामयाबी है और उन्होंने बेहद कम उम्र में सफलता की सीढ़ी चढ़ ली है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के रोते ही Parineeti Chopra हुईं ट्रोल, आखिर एक्ट्रेस का क्या है कनेक्शन?

जमीन खरीद ट्रोल हुए यूके 07 राइडर

अनुराग डोभाल के इस प्राउड मोमेंट के अब सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं। फैंस के अलावा बाकी सेलिब्रिटीज और यूट्यूबर्स ने भी उन्हें बधाई दी है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी अनुराग डोभाल को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाते हुए पूछा है, ‘इसकी लीज कब तक है।’ एक ने पूछा, ‘ये भी दुबई से 6 महीने के लिए लिया है क्या।’ एक बोला, ‘कितने दिन के लिए लिया है?’ अब ऐसे ही उनका मजाक बनाया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 29, 2024 12:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola