Diljit Dosanjh के रोते ही Parineeti Chopra हुईं ट्रोल, आखिर एक्ट्रेस का क्या है कनेक्शन?

Diljit Dosanjh Get Emotional: एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भावुक हो गए। इस दौरान परिणीति उन्हें संभालने की कोशिश करती रहीं लेकिन अब उल्टा वो ही ट्रोल हो रही हैं। दिलजीत दोसांझ के रोने के पीछे परिणीति का लोगों ने क्या कनेक्शन जोड़ा है वो पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Diljit Dosanjh Get Emotional

दिलजीत दोसांझ के रोने पर परिणीति आईं लोगों के निशाने पर

Diljit Dosanjh Get Emotional: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की अपकमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ (Amar Singh Chamkila) का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कई ऐसी चीजें हुईं जो अब सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैसी परिणीति का अपनी प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर चुप्पी तोड़ना और दिलजीत का एआर रहमान (A. R. Rahman) के पांव छूना। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को तब इंटरेस्ट आया जब इस इवेंट पर दिलजीत दोसांझ के आंसू बह गए।

क्यों रोए दिलजीत दोसांझ?

दिलजीत दोसांझ ‘अमर सिंह चमकीला’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सबके सामने इमोशनल हो गए। उनके रोता देख अब सोशल मीडिया यूजर्स परिणीति चोपड़ा को ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन दिलजीत के रोने में परिणीति का क्या हाथ अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आपको भी ये राज तब तक समझ नहीं आएगा जब तक आप लोगों के कमेंट्स नहीं पढ़ेंगे। वैसे तो परिणीति ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसकी वजह से दिलजीत दोसांझ की आंखों में आंसू आ जाएं फिर भी वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। बता दें, जब इम्तियाज अली ने सिंगर की तारीफ की तो वो कंट्रोल नहीं कर पाए और रोने लग गए।

परिणीति क्यों हुईं ट्रोल?

इस मोमेंट पर परिणीति उन्हें चुप करवाती भी दिखीं लेकिन अब वो लोग उल्टा उन्हें ही ताने मार रहे हैं। तो चलिए देखते हैं लोग आखिर परिणीति चोपड़ा पर क्या आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर्स ने दिलजीत को रोता हुआ देख लिखा, ‘चुप हो जाओ सर अब नहीं गाएगी परिणीति।’ एक ट्रोलर बोला, ‘ये सब ठीक है लेकिन परिणीति को गाने मत देना।’ किसी ने लिखा, ‘परिणीति को साइन ही ना किया होता तो फिल्म चल जाती।’ एक शख्स बोला, ‘काश परिणीति न गाती, वास्तव में इसीलिए वह रो पड़े।’ एक ने कहा, ‘परिणीति ने गाना सुना दिया क्या।’ एक कमेंट आया, ‘परिणीति का गाना सुनेगा तो यही होगा।’

दिलजीत पर लगे एक्टिंग करने के इल्जाम

कुछ लोगों ने तो दिलजीत दोसांझ को भी ट्रोल किया है। एक यूजर ने कहा, ‘एक भी आंसू नहीं गिरा।’ कोई बोला, ‘फिल्म के टाइम ही क्यों होता है ये सब?’ एक शख्स ने कहा, ‘क्या कुछ करना पड़ता है फिल्म चलाने के लिए।’ एक ट्रोलर कहता है, ‘ये सिंगिंग करते-करते एक्टिंग कब सीख गए।’ तो कुछ लोग उन्हें देखकर खुद भी भावुक हो गए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए उन्हें रब का बंदा और इमोशनल इंसान भी बताया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ