Arbaaz Khan की बेगम का पर्स रहता है खाली! ड्राइवर से पैसे लेकर गरीबों को देती दिखीं Sshura Khan

Arbaaz Khan-Sshura Khan: हाल ही में अरबाज खान की बेगम शूरा खान को फिर से पैप्स ने स्पॉट किया और इस दौरान शूरा खान का खाली पर्स देख यूजर्स ने सवाल करने शुरू कर दिए। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Sshura Khan, Arbaaz Khan

Sshura Khan, Arbaaz Khan, image credit- Google

विज्ञापन

Arbaaz Khan-Sshura Khan: बॉलीवुड सितारे अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस लिस्ट में अरबाज खान और शूरा खान भी आते हैं। कपल अक्सर पैपराजी के कैमरे में नजर आता रहता है। हाल ही में अरबाज की बेगम को फिर से पैप्स ने स्पॉट किया और इस दौरान शूरा खान का खाली पर्स देख यूजर्स ने सवाल करने शुरू कर दिए। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जल्दबाजी में नजर आईं शूरा खान

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर शूरा खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शूरा खान बेहद जल्दबाजी में नजर आ रही हैं। इस दौरान दो औरतें शूरा ने कुछ पैसे मांगती हैं, तो शूरा खान एक औरत को पैसे दे देती हैं और फिर अपनी कार की तरफ बढ़ जाती हैं। इसके बाद जब शूरा कार में बैठ जाती हैं, तो दूसरी औरत शूरा से पैसे मांगती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

शूरा ने ड्राइवर से लिए पैसे

इस पर शूरा अपना पर्स खोलती हैं, लेकिन उनके पर्स में एक भी रुपया नजर नहीं आता और वो अपने ड्राइवर से 20 रुपये लेकर उस औरत को देती हैं, लेकिन वो कहती हैं कि इससे क्या होगा, इस पर शूरा कहती हैं कि मेरे पास कैश नहीं हैं। वहीं, अब शूरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

Sshura Khan

Sshura Khan

विज्ञापन

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि अरे शूरा के पर्स में पैसे ही नहीं है। दूसरे यूजर ने कहा कि छोटी मलाइका अरोड़ा। तीसरे यूजर ने कहा कि मलाइका को कॉपी कर रही है। एक और ने लिखा कि पर्स खाली क्यों है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि शूरा खान अक्सर अपने शौहर अरबाज खान के साथ नजर आती हैं, लेकिन इस बार वो अकेली ही नजर आईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ