मशहूर टीवी एक्ट्रेस की -22 डिग्री में फोटोशूट करवाते हुए बिगड़ी हालत, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

Actress Aarya Vora viral Video: एक्ट्रेस आर्या वोरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो -22 डिग्री में ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर प्री- वेडिंग फोटोशूट करवा रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है। इसे देख लोग एक्ट्रेस को बेवकूफ बताकर उनकी इस हरकत पर उन्हें फटकार लगा रहे हैं।

Actress Aarya Vora viral Video

एक्ट्रेस आर्या वोरा का वीडियो देख भड़के लोग

Actress Aarya Vora viral Video: टीवी एक्ट्रेस आर्या वोरा (Aarya Vora) को लोग पॉपुलर शो ‘देवों के देव…महादेव‘ (Devon Ke Dev…Mahadev) से जानते हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘माय फ्रेंड गणेशा’ (My Friend Ganesha) में भी दिखाई दे चुकी हैं। वहीं, अब वो अचानक अपनी एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। आर्या वोरा का इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर कुछ लोग टेंशन में हैं तो कुछ का एक्ट्रेस पर गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, एक्ट्रेस की हाल ही में शूट करते हुए हालत बिगड़ गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने -22 डिग्री में करवाया प्री- वेडिंग शूट

एक्ट्रेस आर्या वोरा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर फंस को जानकारी दी है कि वो हाल ही में -22 डिग्री में प्री- वेडिंग फोटोशूट करवाते हुए मरते-मरते बची हैं। इस वीडियो को देखकर ही समझ आ रहा है कि प्री- वेडिंग फोटोशूट के दौरान सिचुएशन कितनी सीरियस हो गई थी। बर्फीली पहाड़ियों में -22 डिग्री में वो ऑफ शोल्डर गाउन में ग्लैमर दिखाते हुए शूट कर रही थीं जिसकी वजह से उन्हें हाइपोथर्मिया हो गया। सभी लोग उन्हें संभालते हुए नजर आए और ये मंजर काफी डरावना दिख रहा है।

ठंड से एक्ट्रेस की जाते-जाते बची जान

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी बहादुरी के बारे में बात करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप ऐसा करने की हिम्मत करेंगे? मैं जमकर मर रही थी लेकिन हमे साथ में चलते हुए शॉट लेना था। इसके बाद मुझे हाइपोथर्मिया हो गया। मुझे ऐसा लगा जैसे कोई मेरे हाथों पर लगातार एसिड डाल रहा है और मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा था। मैं खुश हूं कि मेरे पति और हमारे सभी दोस्त मेरे साथ ठंड बर्दाश्त कर रहे थे। ये मैं एक साल से मैनिफेस्ट कर रही थी और सब कुछ एकदम वैसा ही हुआ।’ अब इस वीडियो को देख लोग एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने जमकर लगाई फटकार

एक यूजर ने लिखा है, ‘यह सरासर मूर्खतापूर्ण और सुसाइडल है।’ एक ने लिखा, ‘ठीक है तो उससे कहो कि 4 लेयर न पहने। ये कैसा प्यार है?’ एक शख्स ने लिखा, ‘इसीलिए शिक्षा और कॉमन सेंस की आवश्यकता है।’ किसी ने लिखा, ‘मरने के बेवकूफाना तरीके।’ कोई बोला, ‘प्राण जाए लेकिन प्री- वेडिंग ना जाए।’ कोई बोला, ‘शादी ना हुई नौटंकी हो गई।’ कोई बोला, ‘अगर मूर्खता का कोई चेहरा होता।’ तो कोई कहता है, ‘मूर्खता चरम पर है।’ एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘ये सोशल मीडिया का पागलपन मारवाएगा लोगों को।’ एक ट्रोलर बोला, ‘दुल्हन ही चल बसेगी तो वीडियो रिकॉर्ड करने का क्या फायदा?’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ