Aashram 4 ही नहीं, इन वेब सीरीज पर भी आया ताजा अपडेट, फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

Prime Video Upcoming Web Series: बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ को लेकर ताजा अपडेट आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है। अच्छी बात ये है कि आश्रम 4 के अलावा प्राइम वीडियो की दूसरी वेब सीरीज पर भी अपडेट आया है, जिनकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Web series

Upcoming Web Series

Prime Video Upcoming Web Series: रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में विलेन का रोल निभाने के बाद से बॉबी देओल (Bobby Deol) लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब उनकी मच अवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ (Aashram 4) पर ताजा अपडेट आ गया है। जाहिर है कि इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में नए अपडेट ने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। हालांकि सिर्फ ‘आश्रम 4’ ही नहीं बल्कि मिर्जापुर 3, पाताल लोक 2 और पंचायत 3 समेत अन्य वेब सीरीज पर भी अपडेट आया है, जिनकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आश्रम 4

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल की ‘आश्रम 4’ इसी साल रिलीज हो रही है। इस बात की पुष्टि बाबा निराला का दाहिना हाथ भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल ने की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चंदन ने बताया कि आश्रम 4 की रिलीज को लेकर हर कोई उनसे सवाल पूछता रहता है। शायद अब लोग ये सवाल पूछना बंद कर देंगे क्योंकि मेकर्स की ओर से तैयारी हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल तक बाबा निराला बनकर बॉबी देओल दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आएंगे। बता दें कि ‘आश्रम’ के तीन सीजन आ चुके हैं।

मिर्जापुर 3

पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज पर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। जाहिर है कि प्राइम वीडियो की इस सीरीज के लिए फैंस सबसे ज्यादा बेताब रहते हैं। कुछ दिन पहले ही मिर्जापुर 3 का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें एक जलती हुई कुर्सी और कुछ लोग जमीन पर गिरे हुए दिखाई दिए थे। पोस्टर अनाउंसमेंट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीरीज इस साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है।

द फैमिली मैन 3

मनोज बाजपेयी की मच अवेटेड सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ के पहले दो सीजन सुपरहिट हुए थे। इस सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके अगले सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि द फैमिली मैन का तीसरा सीजन कब लौटेगा।

पाताल लोक 2

जयदीप अहलावत का हाथीराम वाला किरदार आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। जल्द ही यह किरदार दर्शकों के बीच फिर लौटेगा। कुछ दिन पहले ही ‘पाताल लोक 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। अब रिलीज डेट का खुलासा होना बाकी है।

पंचायत 3

जितेंद्र कुमार की मच अवेटेड कॉमेडी वेब सीरीज ‘पंचायत’ को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया था। अब लोगों की नजरें पंचायत के तीसरे सीजन पर टिकी हुई हैं। मेकर्स ने पंचायत 3 का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीरीज दिसंबर के पहले हफ्ते में प्राइम वीडियो पर दस्तक दे सकती है।

कोटा फैक्ट्री 3

जितेंद्र कुमार की ‘कोटा फैक्ट्री 3’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस बीच इसकी रिलीज पर अपडेट आ गया है। इस बार कोटा फैक्ट्री का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फरवरी महीने में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस पर अपडेट दिया था। हालांकि रिलीज डेट का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ