Punjab Board 10th Topper Aditi: कहते हैं ना कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता। इसके बल पर इंसान अपने हर सपने को पूरा करने की काबिलियत रखता है। आज ऐसी ही एक मेहनती लड़की अदिति की कहानी जानिए, जिसने ये साबित कर दिया कि चाह और लगन के आगे परिस्थितियां भी जवाब दे जाती हैं। पंजाब के लुधियाना शहर की रहने वाली अदिति ने न केवल पंजाब 10वीं बोर्ड एग्जाम्स में टॉप किया बल्कि 100 प्रतिशत मार्क्स लाकर रिकॉर्ड बना दिया। अदिति को बोर्ड एग्जाम्स में 650 में से 650 नंबर आए हैं। बता दें अदिति के पिता पान और सिगरेट की दुकान चलाते हैं। वही मां अंजली होममेकर हैं।
डॉक्टर बनना चाहती हैं अदिति
शिमलापुरी, लुधियाना के तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अदिति का कहना है कि उन्होंने ये सोचा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर्स लाएंगी। मगर, उन्होंने ये नहीं सोचा था कि हर सब्जेक्ट में 100 में 100 लाएंगी। अदिति ने बताया कि वो भविष्य में मेडिकल की पढ़ाई कर के ‘कॉस्मेटिक सर्जन’ बनना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में जन्म, IIT Kanpur से पढ़ाई; कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव जो बने UPSC टॉपर?
छुट्टियों में रात भर पढ़ती थी अदिति
अदिति अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। आर्थिक तौर पर बहुत मजबूत नहीं होने के बाद भी उनके माता-पिता ने उनके पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। अदिती रोजाना 5 घंटे पढ़ती थी। हालांकि एग्जाम्स से पहले हुई छुट्टियों में वो पढ़ाई में अधिक फोकस कर पाईं। वो उस दौरान पूरी रात पढ़ाई करती थीं।
स्टेट लेवल पर सॉफ्ट बॉल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेला क्रिकेट
अदिति पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी शौक रखती हैं। वो डिस्ट्रिक्ट लेवल पर क्रिकेट और स्टेट लेवल पर सॉफ्टबॉल खेलती हैं। क्रिकेट के लिए उन्हें सिल्वर मेडल भी मिला है। अदिति को डांस और पेंटिंग करना भी बहुत पसंद है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines