Garima Agrawal: सफलता की कई कहानियां सामने आती हैं, जिनमें उनके संघर्ष की कहानी दूसरों के लिए मोटिवेशन बन जाता है। ऐसी ही सफलता और और अपने लक्ष्य को पाने की कहानी है IAS गरिमा अग्रवाल की। जिन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में आईआईटी पास कर लिया, इसके बाद वह आईपीएस अधिकारी बनीं। लेकिन उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखी। गरिमा अग्रवाल अभी IAS अफसर हैं। जानिए उन्होंने IIT से IAS का सफर कैसे तय किया?
कौन हैं गरिमा अग्रवाल?
भारत का हृदय कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में गरिमा अग्रवाल का जन्म हुआ। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। गरिमा अग्रवाल बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं। उनको 10वीं क्लास में 89% और 12वीं क्लास में 92% नंबर मिले थे। इसके बाद उन्होंने JEE परीक्षा पास की। जिसके बाद उनको IIT हैदराबाद में दाखिला मिल गया। यहीं से गरिमा ने इंजीनियरिंग की डिग्री की।
ये भी पढ़ें: स्टेज 4 कैंसर को हरा मधुरिमा कैसे बनीं NEET टॉपर? प्रेरणादायक है ये सक्सेस स्टोरी
बिजनेस के बजाय पढ़ाई पर ध्यान
गरिमा अग्रवाल एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपना बिजनेस संभालने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दिया। क्योंकि बचपन से ही वह खुद के लिए नया रास्ता बनाना चाहती थीं। खरगोन में सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई के बाद उनको आईआईटी हैदराबाद में दाखिला मिला। यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद वह जर्मनी इंटर्नशिप के लिए गईं, लेकिन उनकी किस्मत उनका भारत में इंतजार कर रही थी।
भारत लौट आईं गरिमा
इंटर्नशिप के लिए जर्मनी गईं गरिमा भारत लौट आईं। जहां पर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इसके लिए उन्होंने लगभग 1.5 साल खूब मेहनत की। 2017 में उनको यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 240 (AIR) मिला, जिससे बाद वह IPS बन गईं। IPS की ट्रेनिंग के साथ-साथ उन्होंने अपनी यूपीएससी प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा की तैयारी करना जारी रखा। साल 2018 में उन्होंने दूसरा अटेम्प्ट दिया, जिसमें गरिमा को UPSC CSE एग्जाम के दूसरे अटेम्प्ट में 40वीं रैंक मिली, जिससे उनको IAS कैडर मिल गया।
ये भी पढ़ें: देश के ये गांव हैं अधिकारियों की ‘खान’, एक-तिहाई घरों में मिलेंगे IAS-IPS
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
14 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines