UPSC CSE Topper 2023 Topper Aditya Srivastava: सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। इस परीक्षा में कुल 1016 लोगों ने बाजी मारी है। हालांकि परिणाम आने के बाद सभी टॉपर के बारे में जानने को उत्सुक हैं। आदित्य श्रीवास्तव ने इस परीक्षा में टॉप किया है और पहली रैंक के साथ वो देश की सबसे कठिन परीक्षा के टॉपर बन गए हैं।
IIT Kanpur से की पढ़ाई
सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव (Who is Aditya Srivastava) लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन IIT कानपुर से पूरा किया है। बता दें कि आदित्य 2017 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और इस साल उन्होंने परीक्षा पास करके पहली रैंक हासिल की है।
ये भी पढ़ें: UPSC CSC 2023 का रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
बता दें कि आदित्य ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से ही पूरी की। लखनऊ से 12वीं करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया। IIT कानपुर से उन्होंने बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की। बाद में आदित्य ने upsc की परीक्षा देने की ठानी और इस साल उन्होंने पहली सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर ली।
पिछली साल मिली थी 236वीं रैंक
आदित्य श्रीवास्तव ने 2022 में भी सिविल सेवा की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें 236वीं रैंक मिली थी। आदित्य के परिवार में माता-पिता और एक बहन है। वहीं आदित्य की दिनचर्या पर बात करें तो वो हर रोज 14 घंटे पढ़ाई करते थे। आदित्य की मां के अनुसार वो सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक पढ़ा करते थे।
पढ़ने से बचते थे आदित्य
आदित्य ने अपने स्कूल के दिनों का किस्सा साझा करते हुए बताया था कि बचपन में उन्हें पढ़ना पसंद नहीं था और वो पढ़ाई करने से बचा करते थे। उन्हें क्रिकेट काफी पसंद था। इसलिए वो अक्सर पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट खेलने लगते थे। हालांकि बड़े होने के साथ उन्हें समझ आया कि कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लिहाजा आदित्य ने पहले IIT पास की और फिर यूपीएससी की परीक्षा भी पास कर ली।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines