UPTET Result 2026 Out : उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. प्राथमिक स्तर में 80% और उच्च प्राथमिक (जूनियर) स्तर में 72% अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के नतीजे चेक कर सकते हैं.

19.94 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण

इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के सभी 75 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस बार खास बात यह रही कि यूपीटीईटी में पहली बार नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है. जारी नतीजों के अनुसार, प्राथमिक स्तर में 80 फीसदी और जूनियर स्तर में 72 फीसदी अभ्यर्थी सफल रहे हैं.

---विज्ञापन---

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

  • सामान्य वर्ग : न्यूनतम 60% अंक (150 में से 90 अंक).
  • आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST): न्यूनतम 55% अंक (150 में से 82 अंक).
  • सफल अभ्यर्थियों को मिलने वाला UPTET प्रमाण पत्र अब आजीवन मान्य रहेगा.

UPTET रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे 'UPTET 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

आगे क्या करें?

यह परीक्षा केवल पात्रता परीक्षा है. इसमें पास होने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में आने वाली आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के पात्र बन गए हैं. वहीं, जो अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके हैं, वे CTET के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी आवेदन विंडो 1 सितंबर तक खुली है.

---विज्ञापन---