UPSC Success Story: सिविल सेवा परीक्षा को देश के सबसे कठिन एग्जाम्स में गिना जाता है। कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद भी इस परीक्षा में पास होने की गारंटी एक प्रतिशत से भी कम होती है। मगर इसके बावजूद लोग सिविल सेवा की परीक्षा में कामयाबी हसिल करने के लिए सालों लगा देते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे अफसर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनकी जिंदगी का सफर अनाथ आश्रम से शुरू हुआ और वो सिविल सेवा की परीक्षा दिए बिना ही IAS बन चुके हैं। हम बात कर रहे हैं IAS बी अब्दुल नसर की।
अनाथ आश्रम में गुजरा बचपन
IAS बी अब्दुल नसर का जन्म केरल के कुन्नूर जिले में हुआ था। अब्दुल काफी छोटे थे जब उनके सिर से पिता का साया हट गया। 5 साल की उम्र में अब्दुल नसर ने अपने पिता को खो दिया, जिसके बाद उनका बचपन केरल के एक अनाथ आश्रम में ही बीता। 13 साल तक अनाथालय में रहकर उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
10 साल की उम्र से शुरू किया काम
पिता की मौत के बाद अब्दुल नसर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। वहीं परिवार का पेट पालने के लिए अब्दुल नसर ने काफी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में उन्होंने सफाई कर्मचारी और होटल में सप्लायर के रूप में काम किया, जिसके बाद उन्होंने अखबार बेचने, बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने और फोन ऑपरेटर जैसे काम करके परिवार का खर्चा चलाया। इसी बीच केरल के सरकारी कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी पूरा कर लिया।
स्वास्थ्य विभाग में मिली नौकरी
1994 में पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद बी अब्दुल नसर को केरल के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिल गई। 2006 में अब्दुल को केरल का डिप्टी कलेक्टर बना दिया गया। 10 साल तक बेहतरीन काम करने के कारण 2015 में बी अब्दुल नसर को केरल के टॉप डिप्टी कलेक्टर के रूप में नवाजा गया।
कैसे बने IAS अफसर?
2017 में बी अब्दुल नसर का प्रमोशन हुआ और उन्हें IAS अधिकारी बना दिया गया। 2 साल तक केरल के हाउसिंग कमीशनर रहने के बाद 2019 में बी अब्दुल नसर जिला कलेक्टर (DM) बन गए। केरल के कोल्लम जिले में बतौर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर उनकी पोस्टिंग हुई।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
3 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
3 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
8 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
8 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
9 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines