UPSC IES/ISS 2022: यूपीएससी आईईएस, आईएसएसस इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

UPSC Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

UPSC Recruitment 2023
UPSC IES/ISS 2022 interview schedule: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2022 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इंटरव्यू 19 से 23 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया जाना है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग ने 19 दिसंबर, 2022 से भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा, 2022 के व्यक्तित्व परीक्षा (इंटरव्यू) शुरू करने का निर्णय लिया है। वे उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है, वे इसके लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
इंटरव्यू दो पालियों में आयोजित किया जाएगा- पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से। उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
आयोग ने साक्षात्कार/पीटी बोर्डों में भाग लेने के लिए बाहरी उम्मीदवारों को किसी भी एयरलाइन (अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से) द्वारा यात्रा करने के लिए न्यूनतम ‘से’ और ‘आने’ के हवाई किराए की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है। यदि अभ्यर्थी पूरक नियमों के पैरा 132 के अनुसार किसी भी श्रेणी के रेल द्वारा यात्रा करते हैं तो द्वितीय/शयनयान श्रेणी के रेल किराए (मेल एक्सप्रेस) की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
लिखित परीक्षा में कुल 127 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। आयोग का लक्ष्य कुल 53 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 24 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 29 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: