UPSC CSE Prelims 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल यूपीएससी द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानि 21 फरवरी 2023 को समाप्त कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। इस बीच, आयोग 15 सितंबर, 2023 को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 आयोजित करेगा और यह 5 दिनों तक चलेगी। यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 पहले ही जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य सिविल सेवाओं में चयन के लिए आयोजित परीक्षाओं के तीन चरणों में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के बाद दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण इंटरव्यू है। बता दें, इस साल, UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से 1105 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
UPSC CSE Prelims 2023: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
– अब नए पेज पर UPSC CSE Prelims 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालकर रजिस्टेशन करें।
– उसके बाद अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
– अब एप्लीकेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे भरकर आवेदन शुल्क जमा करें।
– अब सबमिट करें।
– इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
UPSC CSE Prelims 2023: रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
23 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines