UPSC CDS (I) परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC सीडीएस I परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

upsc cds 1 exam 2025 admit card
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा-I 2025 का एडमिट कार्ड आज, 3 अप्रैल को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CDS (I) Exam 2025: परीक्षा तारीख और समय
UPSC के नोटिफिकेशन के अनुसार, CDS-I 2025 परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्टों में किया जाएगा।

Advertisment

– इंग्लिश पेपर: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक

– जनरल नॉलेज (GK): दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

– मैथ्स (Elementary Mathematics): शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक

विज्ञापन

UPSC CDS (I) Exam 2025 Admit Card: जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं।

विज्ञापन

2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘UPSC CDS-I 2025 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

विज्ञापन

4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. आप अपने एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन

6. आप भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में गड़बड़ी हो तो क्या करें?
अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती या त्रुटि है, तो उम्मीदवारों को तुरंत UPSC से संपर्क करके इसे सुधरवाने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा के दिन क्या ले जाना अनिवार्य है?
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्नलिखित चीजें ले जाना अनिवार्य है:

विज्ञापन

– प्रिंट किया हुआ e-Admit Card
– ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड (जो एडमिट कार्ड पर दर्ज हो)
– पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो (अगर आवश्यक हो)
– अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट (जो एडमिट कार्ड में बताए गए हों)

किन चीजों को ले जाना मना है?
परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होगी:

विज्ञापन

– मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल वॉच
– कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
– किताबें, नोट्स, बैग, कीमती सामान

भर्ती अभियान और रिक्तियां
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 457 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण निर्देश
UPSC ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना e-Admit Card और ओरिजिनल फोटो आईडी नहीं दिखाएंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा अपने एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि सेवा चयन बोर्ड (SSB) में यह आवश्यक होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ