UPPSC Pre Exam New Date: यूपीपीएससी प्री परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यूपीपीएससी प्री 2024 की परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र 9.30 से 11.30 बजे तक रहेगा। वहीं, दोपहर को 2.30 से 4.30 बजे के बीच परीक्षा का आयोजन होगा। पहले यह भर्ती परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को ली जानी थी। लेकिन अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया था। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि अब एक ही दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी। UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परीक्षा को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:‘वन डे वन शिफ्ट’ पर लगी मुहर, प्रतियोगी छात्रों की मांगों के आगे झुका UPPSC
नोटिस के अनुसार सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का आयोजन 22 दिसंबर को होगा। दो सत्र में अभ्यर्थियों को एग्जाम देना होगा। बता दें कि इस बार परीक्षा के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रयागराज में अभ्यर्थियों ने परीक्षा एक ही दिन करवाए जाने की मांग को लेकर लगातार आयोग मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। लेकिन गुरुवार को पुलिस कार्रवाई से छात्रों का गुस्सा भड़क उठा था। जिसको देखते हुए हाई लेवल मीटिंग उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) ने की थी।
सीएम ने मामले में किया था हस्तक्षेप
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले में हस्तक्षेप किया था। जिसके बाद आयोग के सचिव ने प्रदर्शनकारियों के बीच आकर परीक्षा एक ही दिन आयोजित करने का ऐलान किया था। सचिव ने कहा था कि RO/ARO परीक्षा के लिए समिति का गठन किया गया है। कुछ परीक्षार्थी इस बात से संतुष्ट दिखे थे। वहीं, कुछ ने आरओ/एआरओ एग्जाम को लेकर भी नोटिस जारी करने की मांग की थी। सचिव अशोक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समिति का हवाला दिया था।
फिलहाल भी आयोग और अभ्यर्थियों के बीच RO/ARO परीक्षा को लेकर तनातनी बनी हुई है। अभी आयोग की ओर से परीक्षा को लेकर नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले यह परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को होनी थी।
यह भी पढ़ें:‘दरगाह में न जाएं, वहां जिहादी दफन…’, हिंदुओं को नसीहत देते क्या बोल गए बीजेपी विधायक नंद किशोर?
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines