UPPSC PCS Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लंबे इंतजार के बाद बुधवार को पीसीएस-2021 का फाइनल परिणाम जारी किया। यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड किया जा सकता है। पीसीएस-2021 में कुल 627 उम्मीदवारों को क्वालीफाई किया गया है जिनमें 141 लड़कियां भी शामिल हैं।
627 उम्मीदवार सफल घोषित
UPPSC 2021 मुख्य परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई 2022 को घोषित किया गया था। जिसके आधार पर कुल 1285 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल किया गया। इंटरव्यू 21 जुलाई से 5 अगस्त 2022 तक आयोजित किए गए, इस दौरान 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने कुल 678 पदों के लिए अंतिम रूप से कुल 627 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 2 और प्रधानाचार्य के 49 पद खाली रह गए हैं। प्रतापगढ़ मान्धाता के राजगढ़ निवासी अतुल कुमार सिंह ने UPPSC में टॉप किया है। उन्नाव की सौम्या मिश्रा दूसरे और अमनदीप तीसरे स्थान पर रहे।
सीएम योगी ने दी बधाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर अभ्यर्थियों को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा- UPPSC PCS-2021 की परीक्षा में चयनित सभी अभ्यर्थियों, उनके मार्गदर्शक माता-पिता व शिक्षकगण को हार्दिक बधाई! आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी समर्पित सेवा भाव के साथ ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम
– आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
– UPPSC Combined State Upper Subordinate Services (PCS) Exam Result 2021 का लिंक मिलेगा, यहां क्लिक करें।
– पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना रोल नंबर सर्च करें।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines