UP Winter Vacation 2025: यूपी के स्कूलों में इस तारीख से शुरू हो रहा व‍िंटर वैकेशन, अभी से बना लें घूमने का प्‍लान

UP Winter Vacation 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने मौसम के म‍िजाज को भांपते हुए राज्‍य के स्कूलों में विंटर वेकेशन की तारीखें अनाउंस कर दी गई हैं. अगर आप यूपी में रहते हैं तो स्टूडेंट्स और पेरेंट्स उसी हिसाब से प्लान बना सकते हैं.

UP (1)

20 से 31 द‍िसंबर तक व‍िंटर वैकेशन

विज्ञापन

UP Winter Vacation 2025: स्‍कूल में पढ़ने वाले छात्रों को ज‍िस अनाउंसमेंट का इंतजार था, वो फाइनली हो गई है. उत्तर प्रदेश के स्कूलों में विंटर वेकेशन की तारीखें अनाउंस कर दी गई हैं. फ‍िलहाल स्‍कूलों में प्री बोर्ड और परीक्षाओं का मौसम चल रहा है, ऐसे में छुट्ट‍ियों की अनाउंसमेंट उन्‍हें खुश और र‍िलैक्‍स करने का कुछ पल जरूरी देगी. छात्र और उनके माता-प‍िता अभी से कहीं घूमने का प्‍लान बना सकते हैं. यह समय स्टूडेंट्स को एग्जाम की थकान से आराम करने और नए साल की तैयारी करने का मौका भी देता है. विंटर वैकेशन की घोषणा हर साल स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए उत्साह और प्लानिंग के मौके लेकर आती है.

कब से शुरू हो रही हैं छुट्टियां?

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 से 31 दिसंबर 2025 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी. इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को स्कूल से कुल 12 दिन की छुट्टी मिलेगी.

विज्ञापन

दिसंबर में दूसरी छुट्टियां
14 दिसंबर, 2025: रविवार
21 दिसंबर, 2025: रविवार
25 दिसंबर, 2025: क्रिसमस
28 दिसंबर, 2025: रविवार

सर्दियों के आधार पर आगे के फैसले
31 दिसंबर के बाद छुट्टियों के बारे में फैसले उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम के हालात के आधार पर लिए जाएंगे. अगर बहुत ज्‍यादा ठंड या कोहरा पड़ता है, तो छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं. इस बारे में सभी अपडेट स्कूल द्वारा स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को बताए जाएंगे.

विज्ञापन

नया सालाना एकेडमिक कैलेंडर
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग जल्द ही साल 2026 के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर सकता है. इस कैलेंडर में अगले साल की छुट्टियों, बोर्ड एग्जाम, गर्मी की छुट्टियों, सर्दियों की छुट्टियों और त्योहारों की छुट्टियों के बारे में जानकारी दी जाएगी. हाफ-ईयरली/प्री-बोर्ड एग्जाम के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ