UP NEET UG Counselling 2022: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET) ने राज्य की NEET UG काउंसलिंग 2022 राउंड 1 मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। UP NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश NEET UG 2022 मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के NEET रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जाति श्रेणी, NEET के अंक और NEET रैंक शामिल हैं।
वहीं 30 अक्टूबर तक UP NEET UG काउंसलिंग 2022 के लिए सही डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए डाक्यूमेंट्स सुधार विंडो भी खोली है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया की सुरक्षा राशि जमा करने की भी अनुमति है। किसी भी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले डाक्यूमेंट्स सुधार प्रक्रिया और सुरक्षा जमा प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
UP NEET UG Counselling 2022 Round 1 Merit List
UP NEET UG Counselling 2022: राउंड 1 मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट- upneet.gov.in पर जाएं
- यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट सूची पीडीएफ स्क्रीन पर जारी होगी।
- पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर चेक करें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
उत्तर प्रदेश नीट यूजी 2022 मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 1 से 4 नवंबर, 2022 के बीच कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकताएं भर सकते हैं। डीएमईटी उत्तर प्रदेश 4 या 5 नवंबर को यूपी एनईईटी यूजी राउंड 1 आवंटन परिणाम घोषित करेगा। राज्य भर के विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटे की सीटों के तहत एमबीबीएस, बीडीएस कोर्सेज में प्रवेश प्रदान किया।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
23 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines