UPMSP 10th 12th Result: बीते कुछ दिनों से देशभर में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने का सिलसिला जोरों पर है. बिहार बोर्ड सीबीएसई समेत कई अन्य राज्यों के बोर्ड भी अपने नतीजे जारी कर चुके हैं. अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) पर टिकी हैं. प्रदेश के करीब 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं, हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि आखिर यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? सोशल मीडिया से लेकर स्कूल के गलियारों तक सिर्फ रिजल्ट की ही चर्चा है. आइए जानते हैं डिजिलॉकर में क्या अपडेट आया है और कब रिजल्ट आ सकता है.
यह भी पढ़ें: [LIVE] CBSE Class 12th Result: कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर देख सकेंगे परिणाम
DigiLocker पर यूपी बोर्ड का आया बड़ा अपडेट Digilocker UP Board Marksheet 2026 Update
यूपी बोर्ड परिणाम को लेकर DigiLocker पर बड़ा संकेत देखने को मिला है. डिजिलॉकर के आधिकारिक पेज पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर ‘Coming Soon’ का मैसेज फ्लैश होने लगा है. इसका सीधा मतलब यह है कि बोर्ड ने डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और अब अंतिम जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की गलती न रहे और छात्रों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.
कब आ सकता है रिजल्ट UPMSP 10th 12th Results Link
अगर पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड को देखें, तो साल 2025 में भी 25 अप्रैल को ही नतीजे जारी किए गए थे. इसलिए इस बार भी यही उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी वक्त ऐलान हो सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए आप यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट देख सकते हैं, यहां क्लिक से आप सीधा रिजल्ट पोर्टल पर चले जाएंगे.
upmsp.edu.in
http://results.upmsp.edu.in/
results.digilocker.gov.in
फटाफट ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका Check UP Board Result By Roll Number
- जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के इन स्टेप्स को फॉलो कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर लॉग इन करें.
- होमपेज पर आपको हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं) (High School Result 2026) या इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) (Intermediate Result 2026) के लिंक दिखाई देंगे. अपनी क्लास के अनुसार लिंक चुनें.
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना ‘Roll Number’ और स्क्रीन पर दिया गया ‘Security Code’ (Captcha) भरना होगा.
- जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ (Submit) बटन पर क्लिक करें.
- आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट-आउट या डिजिटल कॉपी (PDF) सेव कर लें.
यह भी पढ़ें: क्या खाएं जिससे खुल जाएं बंद नसें? ये 3 सुपरफूड्स कर देंगे कमाल, शरीर से निकलेगा गंदा खून
संबंधित खबरें
CBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
2 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
3 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
6 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
6 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
8 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
8 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines