UP Board 2023 Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड के परिणाम अप्रैल के महीने में जारी होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की तारीख, समय और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए नीचे पढ़ें।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 16 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 और 4 मार्च 2023 को आयोजित की गई थीं। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए, लगभग 31,16,487 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 के लिए, लगभग 27,69,258 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपनी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए।
और पढ़िए – UGC NET 2023 Answer Key: यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
इस से शुरू हो गई कॉपी चेकिंग प्रक्रिया
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपीएमएसपी ने 18 मार्च, 2023 को यूपी बोर्ड की आंसर-शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मूल्यांकन के लिए कम से कम 15 दिनों की आवश्यकता होगी। इसके आधार पर, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 अप्रैल 2023 में जारी होने की उम्मीद है। एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, यूपी बोर्ड परिणाम घोषित करने की अंतिम तिथि की घोषणा करेगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिए, मूल्यांकन प्रक्रिया 5 मई, 2022 तक पूरी कर ली गई थी। हालांकि, कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के परिणाम में थोड़ी देरी हुई और जून के महीने में जारी किया गया। यूपी बोर्ड ने 18 जून को 2022 के नतीजे घोषित किए।
12वीं के छात्र को मिलेंगे बोनस अंक
एक खबर के मुताबिक यूपी बोर्ड की तरफ से 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल बोर्ड ने फैसला किया है कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को फिजिक्स में 5, हिंदी में 2 और अंग्रेजी में 3 अंक बोनस दिए जाएंगे। इसके अलावा 10वीं कक्षा के छात्रों को हिंदी के विषय में 3 बोनस अंक दिए जाएंगे। इनता ही नहीं दृष्टिहीन कैटेगरी के छात्रों को भी बोनस अंक दिए जाने की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 days agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 days ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 days agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 days agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines