UGC NET 2023 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा आयोजित ये परीक्षा खत्म हो चुकी है और इसकी आंसर-की भी जल्द ही जारी की जा सकती है।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा की उत्तर कुंजी एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। परीक्षा की आंसर-की देखने के लिए आपके पास लॉग इन आईडी और पासवर्ड होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

UGC NET Answer key 2023: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर, आंसर की चेक करने के लिंक पर क्लिक करें।
-अपना यूजीसी नेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और आवश्यक अन्य क्रेडेंशियल भर कर सब्मिट करें।
-आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-इसे चेक करके डाउनलोड कर लें।
-भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट कर लें।

UGC NET Answer key 2023: आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें (जारी होने के बाद)

यूजीसी नेट की आंसर-की के साथ एनटीए प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं भी प्रकाशित करेगा। एक विंडो प्रदान की जाएगी जिसके दौरान उम्मीदवार प्रति आपत्ति शुल्क के भुगतान पर उत्तर कुंजी और दर्ज प्रतिक्रियाओं पर आपत्तियां उठा सकते हैं। उसके बाद यूजीसी नेट का परिणाम और फाइनल आंसर-की प्रकाशित की जाएगी।

यूजीसी नेट परीक्षा को पांच फेज में आयोजित किया गया था। इसकी आखिरी परीक्षा 15 मार्च को खत्म हुई थी और अब सभी को उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ