UP Board 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के बोर्ड एग्जाम की तैयारियां जोरों पर हैं। इन परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटरों पर काम किया जा रहा है। 2023 की बात करें तो यूपी बोर्ड की इन परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में पिछली बार के मुकाबले थोड़ी देरी हो सकती है। देरी की वजह महाकुंभ को बताया जा रहा है।
महाकुंभ के चलते तारीखों में बदलाव
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए छात्र तैयारी में लगे हैं। छात्रों की तैयारी पिछले साल हुई परीक्षाओं के हिसाब से चल रही है। लेकिन यहां पर छात्रों को अभी भी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ महाकुंभ का समापन किया जाएगा। जिसके बाद ही उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। हालांकि अभी तक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। परीक्षा के लिए सेंटर्स पर CCTV लगाए जा रहे हैं, ताकि परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ न हो।
ये भी पढ़ें: देश की इस IIT से पढ़ने वाले छात्रों को मिल रही सबसे ज्यादा नौकरी, 219 वें नंबर पर है दिल्ली यूनिवर्सिटी
क्या हैं संभावित तारीखें?
महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। जिसमें 14 जनवरी को प्रथम शाही स्नान होगा। इसके बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व होगा, जिसमें महाकुंभ का समापन किया जाएगा। इस स्नान के लिए लोगों प्रदेश में भारी भीड़ होगी। जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं इस बार 26 फरवरी के बाद ही शुरू की जाएंगी। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार 5438597 छात्र बैठेंगे।
अगर परीक्षाओं में देरी होती है, तो रिजल्ट आने में भी देरी हो सकती है। पिछले साल परीक्षा के नतीजे 20 अप्रैल को जारी किए गए थे। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बोर्ड की आधिकारिक वेबासाइट (upmsp.edu.in) पर जाकर एग्जाम से जुड़ी तमाम जानकारियां ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UPPSC प्री परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन दो सत्र में होगा एग्जाम
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
13 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
22 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines