---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

UP Board Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जल्द होगा जारी, यहां समझ लें पूरा एग्जाम पैटर्न

UP Board 2023 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 (UP Board) का टाइम टेबल जल्द ही जारी करेगा। UPMSP कक्षा 10, 12 की डेटशीट को UPMSP की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर जारी होने पर चेक किया जा सकता है। UP Board 2023 Exam Date  ---विज्ञापन--- UPMSP कक्षा 10, 12 […]

---विज्ञापन---

UP Board 2023 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 (UP Board) का टाइम टेबल जल्द ही जारी करेगा। UPMSP कक्षा 10, 12 की डेटशीट को UPMSP की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर जारी होने पर चेक किया जा सकता है।

UP Board 2023 Exam Date 

---विज्ञापन---

UPMSP कक्षा 10, 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं (UP Board 10, 12 pre-board exams 2023) 16 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। UP बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (up board 12th practical exam 2023 date) दो चरणों में आयोजित की जाएंगी – 21 जनवरी से 28 जनवरी और 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तक यूपी बोर्ड डेट शीट 2023 जारी नहीं की है।

इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – GBSHSE Board Exams 2023: गोवा बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा 2023 डेट शीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UP Board exam 2023: ऐसे करें डाउनलोड कर पाएंगे डेट शीट

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अपडेट और डाउनलोड सेक्शन में जाएं।
  • 10वीं या 12वीं की डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

यूपी बोर्ड 12वीं का एग्जाम पैटर्न (UP Board Class 12th Exam Pattern)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं एग्जाम पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड पेपर को दो भागों में बांटा गया है- सेक्शन A में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, सेक्शन B में ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए छात्रों को विस्तृत उत्तर लिखने होंगे। सेक्शन A में एक-एक अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न रहेंगे। सेक्शन B में 50 लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

---विज्ञापन---

500 अंकों की होगी यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा (UP Board Class 12th Exam)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय मुख्यों की परीक्षा होगी (UP Board Syllabus). पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। इस हिसाब से कुल अंक 500 बनते हैं। upmsp.edu.in पर उपलब्ध मॉडल पेपर (UP Board Model Paper) व पिछले कुछ सालों के पेपर देखकर यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझा जा सकता है।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2023 06:53 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola