GBSHSE Board Exams 2023: गोवा बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा 2023 डेट शीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Edited By Niharika Gupta

Goa Board Class 10, 12 Exam 2023 date sheet
Edited By Niharika Gupta

Goa Board Class 10, 12 Exam 2023 date sheet
Goa Board 2023 Exams: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज SSC और HSSC बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए टर्म 2 डेटशीट जारी कर दी है। जीएसबीएचएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं डेटाशीट आधिकारिक वेबसाइट www.gbshse.in पर उपलब्ध हैं।
एसएससी परीक्षाएं 1 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी जबकि एचएसएससी परीक्षाएं 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। उर्दू माध्यम से शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुल 4 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
HSSC वोकेशनल स्ट्रीम के लिए दूसरी टर्म परीक्षा 16 मार्च से होगी और 27 मार्च को समाप्त होगी। गोवा बोर्ड एसएससी और एचएसएससी परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।
शेड्यूल के मुताबिक, एसएससी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से आयोजित की जाएंगी, जबकि एचएसएससी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से और एनएसक्यूएफ प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होंगी।
और पढ़िए –JEE Main 2023: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन आज इस समय तक होंगे बंद, जल्द करें रजिस्टर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: