UP Board Result 2025: रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, पासिंग मार्क्स, ग्रेडिंग सिस्टम और फेल होने पर जानें क्या हैं विकल्प

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 कुछ घंटों में जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल छात्रों को पास होने के लिए मिनिमम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। छात्र इस खबर में पासिंग मार्क्स, ग्रेडिंग सिस्टम और अगर वे फेल हो जाते हैं, तो उनके पास क्या ऑप्शन हैं, उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

up board 10th 12th result 2025 today
विज्ञापन

UP Board 10th-12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट चंद घंटों में जारी कर दिया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र इस समय अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दोनों कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स पहले से तय कर रखे हैं। छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर एक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इसके अलावा ओवरऑल भी 33% मार्क्स आने चाहिए, तभी छाक्ष परीक्षा में पूरी तरह से पास माना जाएगा।

Advertisment

छात्र ध्यान दें कि पेपर अगर 100 अंकों का है, तो 33 अंक लाने होंगे। वहीं, 70 अंकों के थ्योरी पेपर (जैसे Math या Science) में 23 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में 10 अंक लाना जरूरी है। इसके अलावा थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी अनिवार्य है।

यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम – क्या है आपका ग्रेड?
यूपी बोर्ड में छात्रों को उनके मार्क्स के आधार पर ग्रेड दिया जाता है। बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम D ग्रेड (33% से अधिक अंक) लाना जरूरी है। इसके अलवा, प्रैक्टिकल वाले विषयों में E ग्रेड से ऊपर लाना अनिवार्य होता है। कक्षा 10वीं में छात्रों को मैथ, साइंस, सोशल साइंस, इंग्लिश और एक भाषा विषय में व्यक्तिगत रूप से 33% अंक लाने होंगे। जबकि, 12वीं में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर हर विषय में 33% अंक जरूरी हैं।

अगर फेल हो जाएं तो क्या करें?
अगर कोई छात्र एक या अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से ऐसे छात्रों को आगे बढ़ने के लिए कई विकल्प दिए जाते हैं:

विज्ञापन

1. कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र जो एक या दो विषयों में फेल होते हैं, वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा। हालांकि, इस परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्र को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसकी जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। छात्र ध्यान दें कि परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न वही रहेगा।

2. री-इवैल्यूएशन (Answer Sheet की दोबारा जांच)
जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट ना हों, वे रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच करवा सकते हैं। इसके लिए छात्र को बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। बोर्ड की तरफ से इसका रिजल्ट आमतौर पर 7 से 10 दिन में जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

3. सुधार परीक्षा (Improvement Exam)
जो छात्र पास हो गए हैं लेकिन अपने अंकों में सुधार चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसका फायदा उन्हें बेहतर कॉलेज या कोर्स में एडमिशन पाने के लिए हो सकता है।

4. तीन या अधिक विषयों में हुए फेल, तो क्या होगा?
ऐसे छात्र को अगले एकेडमिक ईयर में पूरी परीक्षा दोबारा देनी होगी। हालांकि, कुछ मामलों में, विशेषकर कक्षा 10वीं में, छात्र केवल उन्हीं तीन विषयों की दोबारा परीक्षा दे सकते हैं जिनमें वे फेल हुए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ