UP Board Exam 2023 Admit Card: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी 2023 से शुरू होने जा रही है। जिसमें से 10वीं की परीक्षा 3 मार्च 2023 तक चलेगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 4 मार्च 2023 तक आयोजित होनी है।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो पालियों में- सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगी। इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले 58 लाख स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड (UP Board Admit Card 2023) परीक्षा शुरू होने में बहुत कम दिन बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड अगले सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10वीं और 12वीं स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड अपलोड कर सकता हैं।
एडमिट कार्ड में चेक करें ये डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- उम्मीदवार की जन्म तिथि
- उम्मीदवार का लिंग
- पिता का नाम
- माता का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र संख्या
- परीक्षा के विषय और परीक्षा तिथियां
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
और पढ़िए –NEET PG 2023: नीट पीजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड
up Board Exam 2023: एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूपीएमएसपी (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘एडमिट कार्ड 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर नया वेब पेज ओपन हो जाएगा।
- उसमें जरूरी विवरण दर्ज करें।
- ‘सेलेक्ट एग्जाम टाइप’ ड्रॉप डाउन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- कक्षा 10वीं के लिए हाई स्कूल या मैट्रिक और कक्षा 12वीं के लिए हायर सेकेंडरी या इंटरमीडिएट का ऑप्शन चुनें।
- नीचे ‘डिस्ट्रिक्ट ड्रॉप डाउन’ ऑप्शन पर क्लिक कर अपने जिले का नाम चुनें।
- अब अपना रोल नंबर एंटर करें।
- सुरक्षा कोड को सावधानीपूर्वक दर्ज करें. (जैसा कि नीचे बॉक्स में नजर आ रहा हो)।
- इसके बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
और पढ़िए –शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
20 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
9 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines