Niharika Gupta
Read More
JEE Main 2023 Admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि परीक्षा बी.आर्क और बी.प्लानिंग (पेपर 2ए और पेपर 2बी) 28 जनवरी को 285 शहरों और 343 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। वहीं बीई/बीटेक (पेपर I) की परीक्षा 278 शहरों और 507 केंद्रों पर 2.87 लाख उम्मीदवारों के लिए 29 और 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
और पढ़िए –NEET PG 2023: नीट पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, इस दिन शुरू होगा एडिट विंडो
बीई और बीटेक की शेष प्रवेश परीक्षाएं बीटेक 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा। परीक्षाएं देश के कुल 290 शहरों और भारत के बाहर 18 शहरों में विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। 31 जनवरी और 1 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।