UP 10th, 12th pre-boards Exams 2023: यूपी बोर्ड (UP Board) ने इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाओं और वर्ष 2023 (UP Board practical exam 2023 dates) के लिए प्री बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की। प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
UP Board Exam 2023
जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी प्री-बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Pre-Boards exams) 16 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे 16 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित होंगे।
UP Pre-Board Exam Date 2023
माध्यमिक शिक्षा सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए आदेश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 10वीं-12वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश जारी किए गए हैं।
और पढ़िए –PPC 2023: पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
इस साल उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र अभी भी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट का इंंतजार कर रहे हैं। बोर्ड अब कुछ ही समय में सब्जेक्ट वाइस डेटशीट जारी कर सकता है। संभव है कि एग्जाम मार्च में आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए एग्जाम डेटशीट इसी सप्ताह रिलीज़ की जा सकती है। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।
UP Class 10, 12 Board Exams 2023: मॉडल पेपर जारी
UPMSP द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा के लिए मॉडल परीक्षा के प्रश्न जारी किए गए हैं। यह upmsp.edu पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
UP Board Exam Dates 2023: ऐसे करें डाउनलोड करें डेट शीट
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 लिंक फॉर क्लास 10, 12 पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- पेज डाउनलोड करें और डेट शीट देखें।
पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रत्येक थ्योरी पेपर में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत अंक हैं।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
11 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
14 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines