UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड आज, 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 की घोषणा करेगा। यूपीएमएसपी कक्षा 10, 12 के परिणाम बोर्ड द्वारा दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू
यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच सजाया जा रहा है। जल्द ही मीडियाकर्मी भी यहां जुटने शुरू हो जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के अलावा, टॉपरों के नाम, पास प्रतिशत, जिलों का प्रदर्शन, ग्रामीण व शहरी छात्रों का प्रदर्शन, लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन भी बताया जाएगा।
और पढ़िए – UP Board 10th Result 2023 Declared : यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां Direct Link से करें चेक
यूपी बोर्ड ने 16 फरवरी से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। 10वीं कक्षा की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक और 12वीं कक्षा की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में फैले 8,753 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च को शुरू किया गया था और 1 अप्रैल, 2023 को राज्य भर में फैले 258 मूल्यांकन केंद्रों पर समाप्त हुआ।
UP Board Results 2023: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Board 10th, 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका UP Board Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
कितना होगा पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 आज, 25 अप्रैल, 2023 को घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 को क्लियर करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग ऐसा करने में विफल रहते हैं, उन्हें यूपी बोर्ड की पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines