UP Board Result 2023 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज इस समय होगा जारी, इन वेबसाइट्स से कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

UP Board 10th 12th Results 2023
Edited By Niharika Gupta

UP Board 10th 12th Results 2023
UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद (UPMSP), प्रयागराज आज (25 अप्रैल) कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। परिणाम दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज मंगलवार को जारी होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जाएगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देश में कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का एक साथ 1:30 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस साल, 58,85,745 उम्मीदवारों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और 1 अप्रैल को समाप्त हुई थी। कक्षा 10, और 12 की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक कक्षा 10 के लिए और 16 फरवरी से 4 मार्च तक कक्षा 12 के लिए आयोजित की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: