UP Board 12th Result 2023: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा -2023 के नतीजे आज, 25 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे दोपहर 1:30 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए यहां अपडेट देखते रहे।
और पढ़िए – UP Board 10th Result 2023 Declared : यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां Direct Link से करें चेक
लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म
इस साल, 58,85,745 आवेदकों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं। 12वीं कक्षा के कुल 2,22,618 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
UP Board 12th Result 2023 Direct Link
UP Board 10th Result 2023 Direct Link
UP Board 10th 12th Result 2023: इन स्टेप्स से चेक कर पाएंगे चेक
- आधिकारिक साइटों- upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध 12वीं कक्षा के परिणाम 2023 के लिए परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 मार्कशीट सबमिट करें और देखें।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी मिलेगा मौका
कुछ ही देर में रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा। साथ ही ध्यान रहे 12वीं साइंस स्ट्रीम, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कक्षा 10वीं के टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
13 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
16 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines