UP Board Result 2023, Declared: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम जारी, यहां रोल नंबर डालो तुरंत रिजल्ट देखो, ये रहा Direct Link
Edited By Niharika Gupta

UP Board 10th 12th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

UP Board 10th 12th Result 2023
UP Board 10th 12th Result 2023: लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे हाई स्कूल 10वीं और इंटरमीडिएट 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए गए हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी नतीजे देख सकते हैं या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
और पढ़िए – UP Board 10th Result 2023 Declared : यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां Direct Link से करें चेक
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं में अधिकतम अंक पाने वाले विद्यार्थियों की सूची में पहले 10 स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को 1-1 लाख रुपये और लैपटॉप दिया गया था. पिछले साल योगी सरकार ने घोषणा की थी, टॉपरों के नाम पर सड़क का नाम रखा जाएगा.
यूपी बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक निर्धारित थी। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: