Niharika Gupta
Read More
UP Board 12th Result 2023: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा -2023 के नतीजे आज, 25 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे दोपहर 1:30 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए यहां अपडेट देखते रहे।
और पढ़िए – UP Board 10th Result 2023 Declared : यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, यहां Direct Link से करें चेक
इस साल, 58,85,745 आवेदकों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं। 12वीं कक्षा के कुल 2,22,618 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
UP Board 12th Result 2023 Direct Link
UP Board 10th Result 2023 Direct Link
कुछ ही देर में रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा। साथ ही ध्यान रहे 12वीं साइंस स्ट्रीम, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कक्षा 10वीं के टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।