Live Updates
सीतापुर के स्कूल में जश्न
इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में दोनों के ही टॉपर सीतापुर के सीता इंटर कॉलेज के रहे। 10वीं में जहां प्राची निगम ने टॉप किया तो 12वीं में शुभम वर्मा ने। इस सफलता का जश्न स्कूल में पटाखे दगाकर मनाया गया। जश्न का वीडियो भी सामने आया है।
https://twitter.com/ANI/status/1781628243428422037
3 लाख से ज्यादा ने नहीं दी परीक्षा
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने रिजल्ट जारी होने के बाद कहा कि इस बार परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए कई इंतजाम किए गए थे। इसी का असर रहा कि इस साल पंजीकरण कराने के बाद भी 3 लाख 24 हजार 8 ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा हमेशा की तरह लड़कियों का परिणाम (UP Board Result 2024) लड़कों से बेहतर रहा।
क्या बोले 12वीं के सेकंड टॉपर
इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले छात्र विशु चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया। मैंने सभी विषयों पर अपने टीचर्स के साथ मिलकर कड़ी मेहनत की थी। लगातार एक दिन में 15-16 घंटे की पढ़ाई करने के बाद ही मुझे ये स्थान मिला है। मैं आगे जाकर डॉक्टर बनना चाहता हूं यही मेरा सपना है। बायोलॉजी मेरा सबसे फेवरेट विषय रहा है।
रिजल्ट को लेकर क्या बोले बोर्ड सचिव
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने रिजल्ट जारी होने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हमने इस बार 12 दिन में परीक्षा कराई, 12 दिन में ही मूल्यांकन हो गया और 19 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया गया। बोर्ड नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
किस जिले में किसने किया टॉप
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सौम्या ने टॉप किया है जिन्हें 97.17 प्रतिशत अंक मिले। फिरोजाबाद में ऋतु यादव (95.67 प्रतिशत), एटा में शालिनी राजपूत (95.67), मथुरा में नीरज (95.17), अलीगढ़ में गगन शर्मा (96.83 प्रतिशत) और हाथरस में खुशबू (95.33 प्रतिशत) ने टॉप किया। यहां देखिए जिलेवार टॉपर्स के नाम।
किस जिले में कैसा रहा रिजल्ट
यूपी बोर्ड की 10वीं के परिणामों की जिलेवार समीक्षा करें तो भदोही सबसे आगे रहा जहां पास होने वाले छात्र-छात्राओं का आंकड़ा 96.08 प्रतिशत रहा। दूसरे स्थान पर प्रयागराज (95.51 प्रतिशत), तीसरे पर गौतमबुद्ध नगर (95.11 प्रतिशत), चौथे पर आगरा (94.98 प्रतिशत) और पांचवें पर कानपुर नगर (94.38 प्रतिशत) रहा।
हाईस्कूल के रिजल्ट का एनालिसिस
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2024 Live) जारी हो चुका है। हाईस्कूल में इस साल 89.55 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पास होने वालों में लड़कों की संख्या 12 लाख 38 हजार 422 (86.05 प्रतिशत) और लड़कियों की संख्या 12 लाख 23 हजार 604 (93.40 प्रतिशत) रही। कुल मिलाकर लड़कों और लड़कियों के पास होने के आंकड़े में 7.35 प्रतिशत का अंतर रहा। पिछले साल के मुकाबले हाईस्कूल की परीक्षा दने वालों की संख्या में 1 लाख 69 हजार 119 की कमी आई है।
10वीं के टॉपर्स की लिस्ट
हाईस्कूल (UP Board 10th Toppers List 2024) में इस साल सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है जिन्हें 98.50 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। दूसके स्थान पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर रहीं जिन्हें 98.33 प्रतिशत अंक मिले। तीसरे स्थान पर 98 प्रतिशत अंकों के साथ 4 लोग रहे जिनमें सीतापुर की नव्या सिंह, स्वाति सिंह, जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर और प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी का नाम शामिल है। यहां देखिए यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट।
12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 98.50 प्रतिशत अंक लाकर शुभम वर्मा ने टॉप (UP Board 12th Toppers List 2024) किया है। दूसरे स्थान पर 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ 6 लोग रहे। इनमें बागपत के विशु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा व कशिश मौर्या, सिद्धार्थ नगर के चार्ली गुप्ता और देवरिया की सुजाता पाण्डेय रहीं। यहां देखिए 12वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट।
सीतापुर के स्कूल के दोनों टॉपर
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस साल शुभम वर्मा ने टॉप किया है। वहीं, हाईस्कूल में प्राची निगम ने टॉप किया है। शुभम सीतापुर के रहने वाले हैं और उन्हें 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं, 10वीं टॉपर प्राची निगम को 98.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। 10वीं और 12वीं दोनों के टॉपर सीतापुर के महमूदाबाद में स्थित सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हैं।
10वीं में कैसा रहा लड़कियों का प्रदर्शन
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board 10th Result 2024) आ गया है। 10वीं की परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। हाईस्कूल में पास होने वाले छात्रों की संख्या 86.05 प्रतिशत तो लड़कियों का आंकड़ा 93.40 प्रतिशत रहा। इस हिसाब से पास होने के मामले में लड़कियां लड़कों से काफी आगे रही हैं।
रिजल्ट जारी, कितने छात्र हुए पास?
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2024) जारी हो गया है। बोर्ड की ओर से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस साल 10वीं में 89.55 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, 12वीं में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं का आंकड़ा 82.60 प्रतिशत रहा।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सामने आ गया है। बोर्ड की वेबसाइट पर दोनों क्लास के लिए लिंक लाइव हो गई है। इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर 10वीं के छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं के रिजल्ट के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
नहीं खुल रही बोर्ड की वेबसाइट
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। इससे ठीक पहले बोर्ड की वेबसाइट results.upmsp.edu.in क्रैश हो गई है। वेबसाइट खुल नहीं रही है और इसके होमपेज पर एरर का मैसेज दिखा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राएं एक और तरीके से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
पिछले साल के मुकाबले इस बार छात्रों की संख्या कम
इस साल 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड (UP Board Ka Result Kab Aaega 2024) की परीक्षाओं में कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 3 लाख 24 हजार 8 परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे। परीक्षा में शामिल न होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या तो पिछले साल के मुकाबले कम हुई लेकिन रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में काफी कमी आई। पिछले साल दोनों परीक्षाओं में कुल 58 लाख 85 हजार 745 ने पंजीकरण कराया था और इनमें से 4 लाख 31 जार 571 गैरहाजिर रहे थे।
सख्त सुरक्षा से कम हुए नकलची
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ता के अनुसार इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा के सख्त मानक अपनाए गए थे। इसकी वजह से नकल करने और कराने वालों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई। बता दें कि पिछले साल जहां 127 नकलची पकड़े गए थे वहीं इस बार उनकी संख्या 48 रही। पिछले साल 133 लोग किसी ओर छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़े गए थे वहीं, इस बार ऐसे मुन्ना भाइयों की संख्या 37 रही। बता दें कि इस साल का रिजल्ट (UPMSP Result 2024) कुछ ही देर में आने वाला है।
नंबर लग रहे हैं कम तो क्या करें?
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Ka Result 2024) अब से कुछ ही देर में सामने आ जाएगा। कई बार ऐसा होता है कि छात्र-छात्राओं को जितने नंबर मिले होते हैं उन्हें लगता है कि उसमें कुछ गड़बड़ हुई है और उन्हें ज्यादा नंबर मिलने चाहिए थे। ऐसे में उनके सामने कॉपी फिर से चेक करवाने का ऑप्शन (UP Board Re-evaluation Of Answer Sheets) भी होता है। अगर कोई छात्र-छात्रा अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो रिजल्ट जारी होने के बाद वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे।
ऑनलाइन कैसे चेक करें अपने मार्क्स?
इसके लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in या फिर results.upmsp.edu.in पर जाना होगा। यहां 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (UP Board Result 2024 Kab Aayega) की लिंक पर क्लिक करिए। फिर अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर सबमिट करके क्लिक करिए। आपकी स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप डिजिलॉकर ऐप पर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें सभी विषयों में मिले मार्क्स लिखे होंगे।
वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राएं आज अपने रिजल्ट (UP Board Result 2024) का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश होने की भी स्थिति बन सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपके पास रिजल्ट देखने का एक और रास्ता भी है। इसके लिए आपको डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप से भी छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2024 UPMSP) अब से कुछ ही देर में जारी हो जाएगा। बोर्ड की ओर से दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि दोनों परीक्षाओं में ही पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी हैं।
पिछले साल कैसा था 12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पिछले साल 27 लाख 68 हजार 180 छात्र-छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 25 लाख 71 हजार 2 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 19 लाख 41 हजार 717 पास हुए थे। पास होने का प्रतिशत 75.52 रहा था। बता दें कि इस साल हुई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Result Kab Aayega) आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।
5 आसान स्टेप्स में देखें मार्कशीट
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जल्द ही घोषित होने वाले हैं। तकरीबन 55 लाख अभ्यार्थी यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आप चाहें तो 5 आसान स्टेप्स में परिणाम देख सकते हैं।
कैसे मिलेगी मार्कशीट?
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 के नतीजे आज दोपहर 2 बजे सामने आ जाएंगे। हालांकि ओरिजनल मार्कशीट पाने के लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यार्थी अपनी ई-मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे। मगर ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से ही प्राप्त होगी।
ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
UP Board 2024 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे के बाद रिजल्ट जारी हो जाएगा। ऐसे में कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप ना सिर्फ ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं बल्कि मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आने में कुछ ही घंटे बचे हैं। यूपी बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू हो गई है। कुछ ही देर में मीडियाकर्मी भी यूपी बोर्ड प्रयागराज कार्यालय पर पहुंचने वाले हैं। बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो जाएगी।
https://twitter.com/DibyakantShukla/status/1781328612429529566
वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे चेक करें रिजल्ट?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे चेक करते समय अक्सर वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में 5 आसान स्टेप्स फॉलो करके आप कुछ सेकेंड में ही रिजल्ट अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकते हैं।
वेबसाइट कैश होने पर रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
प्रथम श्रेणी में कितने बच्चे होंगे पास?
UP Board 10th, 12th Result 2024 में कितने बच्चे फर्स्ट डिविजन से पास होंगे? दरअसल पिछले दो सालों से प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली थी। जहां 2022 में 41.49 प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे तो वहीं 2023 में 36.17 फीसदी बच्चे ही प्रथम श्रेणी में पास हुए थे।
किस विषय में बाजी मारेंगे बच्चे?
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में किस विषय में सबसे अधिक नंबर आएंगे? ये जानना भी बेहद दिलचस्प होगा। पिछले साल गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में बच्चों के सबसे ज्यादा नंबर आए थे। इस बार भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में गणित और विज्ञान के पेपर में 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न मौजूद थे, जिससे UP Board Result 2024 के नतीजों में भी गणित और विज्ञान के छात्र बाजी मार सकते हैं।
बिना इंटरनेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
UP Board 2024 का रिजल्ट देखने के लिए सिर्फ इंटरनेट की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो बिना इंटरनेट के भी 10वीं औप 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए आपको रोल नंबर और UP10 या UP12 लिखकर बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 56263 पर भेजना है।
ग्रीवांस सेल की मदद से मिलेगा समस्या का हल
उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपनी समस्या का हल जान सकते हैं। परिणाम घोषित करने के बाद यूपी बोर्ड का ग्रीवांस सेल खुल जाएगा। इसकी मदद से अभ्यार्थियों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट्स का करें इस्तेमाल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में रिजल्ट्स देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं
upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
upresults.nic.in
ऐसे चैक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट
स्टेप-1 रिजल्ट के लिए सबसे पहले आपको यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं
स्टेप-2 इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं के रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
स्टेप-3 लिंक पर क्लिट करने के बाद आपको रोलनंबर भरना होगा।
स्टेप-4 इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
इन बातों का ध्यान रखें छात्र
यूपी बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने वाले और अब परिणाम (up board result 2024 upmsp) का इंतजार कर रहे छात्र अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट संभाल कर रखें। रिजल्ट तभी देखा जा सकेगा जब एडमिट कार्ड पर लिखा रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सही पता होगी।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट (up board result date) 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। तब 10वीं में 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इसमें 86.64 प्रतिशत छात्र और 93.34 प्रतिशत छात्राएं सफल रही थीं। 10वीं की परीक्षा में टॉप सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने किया था जिन्हें 98.33 प्रतिशत अंक मिले थे।
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं (up board ka result) 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थीं। इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने वाले 10वीं के छात्रों की संख्या 29 लाख, 47 हजार 311 और 12वीं के छात्र-छात्राओं की संख्या 25 लाख 77 हजार 997 थी। बता दें कि लगभग 3 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।
कितने बजे आएगा परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार को दोपहर 2 बजे (up board result kab aayega) घोषित कर दिया जाएगा। 2 बजे के बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
कहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम (up board result 2024 upmsp) देख सकेंगे। वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर दिख रहे लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर जैसी जानकारियां भरनी होंगी। इतना करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज यानी शनिवार को जारी हो गया। बोर्ड की ओर से प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणाम जारी किए गए। रिजल्ट कहां देख सकते हैं, इसकी प्रोसेस क्या है और रिजल्ट देखने में कोई समस्या आती है तो क्या करें… ऐसे सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
6 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
6 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
8 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
8 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
9 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines